एक्सप्लोरर

MP Election 2023: चुनाव आयोग की टीम का मध्य प्रदेश दौरा चार सितंबर से, इस तारीख से लग सकती है आचार संहिता

MP Election 2023 News: चुनाव आयोग की टीम पांच सितंबर को भोपाल के मिंटों में हॉल में जिलों में चुनाव की तैयारियों, कानून व्यवस्था, मतदाता सूची सहित और विषयों को लेकर जिलों के अधिकारियों की बैठक लेगी.

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव की तैयारियों को देखने के लिए चुनाव आयोग की टीम प्रदेश के दौरे पर आ रही है. बताया जा रहा है कि चार सितंबर को यह टीम राजधानी भोपाल आ जाएगी. यह टीम तीन दिन तक भोपाल में ही रहेगी. इस दौरान भोपाल के मिंटो हॉल में यह टीम प्रदेश के सभी कलेक्टर और एसपी के साथ बैठक करेगी.

मध्य प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव की तैयारियां राजनीतिक दलों के साथ चुनाव आयोग भी कर रहा है. इसी सिलसिले में चुनाव आयोग की टीम चार सितंबर को तीन दिवसीय दौरे पर भोपाल आ रही है. तीन दिन तक यह टीम चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेगी. मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कमार के प्रतिनिधित्व में यह टीम छह सितंबर तक भोपाल में ही रहेगी.

चुनाव आयोग की टीम पांच सितंबर को करेगी पहली बैठक
चुनाव आयोग की टीम द्वारा पांच सितंबर को भोपाल के मिंटों में हॉल में पहली बैठक की जाएगी. इस दौरान जिलों में चुनाव की तैयारियों, कानून व्यवस्था, मतदाता सूची सहित और विषयों को लेकर सभी कलेक्टरों, भोपाल-इंदौर के पुलिस कमिश्ररों और सभी जिलों के एसपी और आईजी के साथ चर्चा करेगी.दौरे के अगले दिन छह सितंबर को मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस, डीजीपी सुधीर कुमार के अलावा अपर मुख्य सचिव गृह राजेश राजौरा और सामान्य प्रशासन के साथ बैठक होगी.

एमपी में कब लागू होगी आचार संहिता
बता दें कि चुनाव आयोग की टीम बीजेपी-कांग्रेस के अलावा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी चर्चा करेगी. इस दौरान मतदाता सूची,मतदान केन्द्र सहित अन्य विषयों पर सुझाव लेने और उनकी शिकायतों को दूर करने की कोशिश की जाएगी. बता दें कि 31 अगस्त को मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए आवेदन लेने काम पूरा हो जाएगा. मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन चार अक्टूबर को है.माना जा रहा है कि 4 अक्टूबर के बाद कभी भी प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लगाई जा सकती है.

ये भी पढें

MP Election 2023: अब शाह नहीं नड्डा दिखाएंगे चित्रकूट में 'जन आशीर्वाद यात्रा' को हरी झंडी, VVIP नेताओं में जुड़ा इस केंद्रीय मंत्री का नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
भारत का सबसे महंगा टोल प्लाजा कौन-सा, जानिए कितना है खर्च?
भारत का सबसे महंगा टोल प्लाजा कौन-सा, जानिए कितना है खर्च?
Embed widget