एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: इंदौर में झंडा हटाने पर कांग्रेस प्रत्याशी की धमकी, कहा- 'ऐसा करने वालों को जमीन में 6 फीट नीचे गाड़ दूंगा'

MP Election 2023: इंदौर में झंडा उतारने को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी चिंटू चौकसे ने बीजेपी नेता को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि ऐसी हरकत करने वालों को जमीन के 6 फीट नीचे गाड़ देंगे.

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश के इंदौर में रमेश मेंदोला (Ramesh Mendola) और कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) के क्षेत्र में कांग्रेस (Congress) के झंडे हटाने पर बवाल मच गया है. कांग्रेस प्रत्याशी ने इस मामले में विरोधियों को 6 फीट नीचे जमीन में गाड़ने की धमकी भी दी है. इस मामले में कांग्रेस प्रत्याशी ने आरोप लगाया है कि, उनके क्षेत्र में जीतू यादव नामक स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से रमेश मेंदोला के संरक्षण में गुंडागर्दी की जा रही है और मतदाताओं को प्रभावित किया जा रहा है.

दरअसल, इंदौर में विधानसभा दो में कांग्रेस और बीजेपी के प्रत्याशी और उनके समर्थक आमने-सामने हो गए और एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो चुका है. इंदौर के विधानसभा-2 में बीजेपी से रमेश हिंडोला चुनाव लड़ रहे हैं और कांग्रेस की ओर से नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंतामणि चिंटू चौकसे उनके सामने हैं. दो दिन पहले चिंटू चौकसे ने स्थानीय पार्षद जीतू यादव और उनके समर्थकों पर आरोप लगाया कि, कुलकर्णी के भट्टे क्षेत्र से करीब दो से ढाई हजार कांग्रेस के झंडे घरों से उतारे गए हैं. झंडे उतारने की बात पर चिंटू चौकसे आग बबूला हो गए और जीतू यादव के घर के सामने बने मंच से जीतू यादव को चेतावनी दी कि, ऐसी हरकत करने वालों को वह जमीन के 6 फीट नीचे गाड़ देंगे.

बीजेपी नेता जीतू यादव ने किया पलटवार

इस मामले में चिंटू चौकसे ने एक प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बीजेपी पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि, दो नंबर विधानसभा में मेरी लोकप्रियता को देखते हुए बीजेपी गुंडागर्दी पर उतर आई है. इधर इस मामले में जीतू यादव का बयान भी सामने आया है. जीतू यादव का कहना है कि, बीजेपी के कार्यकर्ताओं की तरफ घूरने वाले को भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा और हम उनकी आंखें निकाल लेंगे. आपको बता दें कि, विधानसभा-2 वही क्षेत्र है जहां कैलाश विजयवर्गी का निवास है और रमेश मेंदोला यहां से विधायक हैं.

रमेश मेंदोला यहां से 70000 से ज्यादा मतों से जीते हैं और मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा मतों से जीतने का रिकॉर्ड भी उन्होंने बनाया है. इस क्षेत्र में इस बार कांग्रेस पूरा जोर लगा रही है और चिंतामणि चिंटू चौकसे को टिकट दिया गया है, ताकि वह सीट बीजेपी के हाथ से निकाल कर कांग्रेस को दे सकें.

ये भी पढ़ें-  MP Election 2023: एमपी हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद अब अशोकनगर कलेक्टर की हो सकती है छुट्टी, चुनाव कराने में माना अयोग्य

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
UCC Bill in MP LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
राहुल गांधी संग पीएम आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका गांधी ने बताई असली वजह, बोलीं- 'इन्हीं बच्चों ने हमें...'
राहुल गांधी संग PM आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका ने बताई वजह, बोलीं- 'इन्हीं ने...'
IND vs ZIM T20: अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
Embed widget