एक्सप्लोरर

MP Election 2023: 'गांजे की खेती में तोमर परिवार लगाना चाह रहा था पैसा' केंद्रीय मंत्री के बेटे के वीडियो पर कांग्रेस का हमला

MP Elections 2023: कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि, इन लोगों ने कनाडा में 100 एकड़ की बेनामी जमीन खरीदी है. इसके छींटे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह तक पहुंच रहे हैं.

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस (Congress) लगातार केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Totamr) को घेरने का प्रयास कर रही है. कांग्रेस तोमर के बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह पर आरोप लगाकर केंद्रीय मंत्री को घेरने में लगी है. अब तोमर के बेटे से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसे लेकर कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि तोमर का परिवार गांजे की खेती में लिप्त है. कांग्रेस ने कृषि मंत्री नरेंद्र सिह तोमर से इस्तीफा देने की मांग की है.

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कांफ्रेंस कर केंद्रीय मंत्री के बेटे के साथ लेन देने की चर्चा करने वाले व्यक्ति का वीडियो दिखाया. इस वीडियो में व्यक्ति दावा कर रहा है कि पिछले कुछ दिनों से चल रहे वीडियो में देवेंद्र तोमर से जो व्यक्ति बातचीत कर रहा है, वह मैं ही हूं. सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि सत्य का पता लगाना एजेंसी का काम है. अब सरकार को किस बात का इंतजार है? इन लोगों ने कनाडा में 100 एकड़ की बेनामी जमीन खरीदी है. इसके छींटे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तक पहुंच रहे हैं. गांजे की खेती में तोमर परिवार लिप्त है. यहां सीबीआई, ईडी और नारकोटिक्स का मामला है. गांजे की खेती में तोमर परिवार पैसा लगाना चाह रहा है. 

केंद्री की पूरी सरकार का संरक्षण
सुप्रीय श्रीनेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस मसले में केंद्र की पूरी सरकार और बीजेपी का संरक्षण है. दूध की रखवाली बिल्ली को करने के लिए नहीं कह सकते हैं. अब अगर केंद्रीय एजेंसियां इस मामले की जांच नहीं करती है तो नरेंद्र मोदी को भ्रष्टाचार की बात नहीं करना चाहिए. अमित शाह के करीबी सिरसा का नाम वीडियो में आ चुका है. यह देशद्रोह का मामला है फिर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है? देवेंद्र तोमर खुलेआम घूम रहे हैं. 

नरेंद्र सिंह तोमर दें इस्तीफा
कांग्रेस द्वारा जारी किए गए वीडियो में शख्स ने कहा मेरा नाम जग मनदीन सिंह है. मैं कनाडा के एबेस्कॉर्ड में रहता हूं. एक वीडियो वायरल हो रहा है, वह वीडियो केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र तोमर का है. उसमें जो दूसरी आवाज है वह मेरी है. उसमें जो बात है वह सही है. एक खनन वाली कंपनी से पैसे का लेनदेन हुआ है. यह कोई 500 करोड़ का मामला नहीं है. ये टोटल 10,000 करोड़ है. इस वीडियो को लेकर सुप्रिया ने कहा कि ये मामला सीबीआई, ईडी और नारकोटिक्स का है. सबसे पहले नरेंद्र सिंह तोमर का इस्तीफा कराया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: राज बब्बर का दावा- 'MP के 51% बच्चों में कुपोषण', बोले- 'प्रदेश का दुर्भाग्य है यहां 18 साल से...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget