एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: चुनावी सर्वे में 40 विधायकों के रिपोर्ट कार्ड से BJP असंतुष्ट, खतरे में टिकट

MP Assembly Elections 2023: बीजेपी सभी विधायकों और कार्यकर्ताओं को बूथ विस्तारक अभियान पर जोर देने के लिए कह रही है. गुजरात की तर्ज पर एमपी में भी उम्र सीमा और योग्यता पर टिकट वितरण हो सकता है.

BJP on MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए हर पार्टी अपने-अपने समीकरण जुटाने में लगी है. विशेषकर बीजेपी अपनी तैयारियों में कोई कोर कसर नहीं रखना चाहती है. इसी के चलते पार्टी कई बार आंतरिक रूप से सर्वे करा चुकी है. इस बार बीजेपी कोजो सर्वे रिजल्ट मिला है, उसमें 87 विधायकों की स्थिति बेहतर बताई जा रही है. वहीं, 40 ऐसे विधायक हैं जो चुनाव नहीं जीतने की स्थिति में दिखाई दे रहे हैं.

गौरतलब है कि बीते चुनावों से सबक लेते हुए बीजेपी इस बार कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती. ऐसे में पार्टी के कई सख्त निर्णय लेने के आसार हैं. क्योंकि पिछले चुनाव में बीजेपी के पास 165 विधायक और कई मंत्री शामिल थे, जो चुनाव हारने के बाद 109 तक सिमट गए. इसीलिए इस बार अपने आंतरिक सर्वे के आधार पर पार्टी कइयों के टिकट काटने का मन बना चुकी है.

मध्य प्रदेश के अंदर कांग्रेस और बीजेपी ही मुख्य पार्टियां हैं, जो सीधे तौर पर चुनाव लड़ती हैं. जिन सीटों पर बीजेपी ने मजबूत स्थिति बनाई हुई है, वहां और भी ज्यादा मजबूती के लिए पार्टी ने कार्यकर्ताओं और संगठन पदाधिकारियों को निर्देशित किया है.

निकाय चुनाव की तर्ज पर विधानसभा चुनाव की तैयारी
इस समय भारतीय जनता पार्टी द्वारा सभी विधायकों और कार्यकर्ताओं को बूथ विस्तारक अभियान पर जोर देने के लिए कहा गया है. हर विधायक अपने क्षेत्र में बूथ विस्तारक अभियान की सफलता को लेकर लगातार प्रयासरत है. सूत्र बता रहे हैं कि बीजेपी इस बार 50% से ज्यादा सीटों पर नए चेहरे और युवा चेहरे उतार सकती है. क्योंकि नए और युवा चेहरों को निकाय चुनाव में टिकट देने का परिणाम सकारात्मक प्राप्त हुआ है.

बीजेपी गुजरात की तर्ज पर एमपी में भी उम्र की सीमा, योग्यता और अन्य पैमानों पर विचार कर टिकिट वितरण करने वाली है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कई विधायकों को दोबोरा टिकट नहीं मिलेगा. 

'समय-समय पर लिया जाता है विधायकों का फीडबैक'
पार्टी प्रवक्ता डॉ. हितेश बाजपेयी का कहना है कि बीजेपी लगातार विधानसभा क्षेत्रों में सक्रिय रहती है. समय-समय पर कमजोर विधानसभा और विधायक का रिपोर्ट कार्ड भी लेती रहती है. जनता का फीडबैक हमारे लिए महत्वपूर्ण है. जिस विधानसभा में स्थिति जैसी रहती है, उस हिसाब से विधायक से हमारे वरिष्ठ नेता भी बात करते हैं.

यह भी पढ़ें: MP Siyasi Scan: जब रातोंरात तख्तापलट कर गिरा दी गई कांग्रेस सरकार, जानें- किस नेता ने दिया था DP मिश्रा को झटका?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
दतिया उपचुनाव: हैरान करने वाले हैं पांचवें राउंड के रुझान, पलट गया गेम
दतिया उपचुनाव: हैरान करने वाले हैं पांचवें राउंड के रुझान, पलट गया गेम
Exclusive: दतिया में कांग्रेस आगे, नरोत्तम मिश्रा बोले- 1 घंटे में सब कुछ साफ हो जाएगा
Exclusive: दतिया में कांग्रेस आगे, नरोत्तम मिश्रा बोले- 1 घंटे में सब कुछ साफ हो जाएगा
'कांग्रेस के एक्शन का मुझपर कोई असर नहीं', राजेंद्र भारती बोले- सपा-बसपा दोनों को...
'कांग्रेस के एक्शन का मुझपर कोई असर नहीं', राजेंद्र भारती बोले- सपा-बसपा दोनों को...

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस निकली आगे, घनश्याम सिंह बोले- नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने की मदद
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए? 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget