एक्सप्लोरर

MP Election 2023: विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने बनाया ये बड़ा प्लान, कार्यकर्ताओं को दिए ये टास्क

MP Election 2023: बीजेपी ने चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में जाकर लोगों की राय लेने को कहा. साथ में कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार और वादा खिलाफी को भी याद दिलाने को कहा है.

MP Election 2023 News : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (MP Assembly Election) में जीत हासिल करने के लिए प्रदेश बीजेपी (BJP) ने पूरी तरह से कमर कस ली है. प्रदेश बीजेपी ने इसके लिए अपने कार्यकर्ताओं को 4 टॉस्क दिए हैं. इन टॉस्कों में कार्यकर्ताओं को मतदाताओं के घर चाय पीना होगी, इसके अलावा 10 दिन में 200 लोगों को फोन भी लगाना होगा. 

चुनावों में बेहतर परफॉर्म करने के लिए मध्य प्रदेश बीजेपी के आलाकमान ने ठोस रणनीति बनाई है. इस रणनीति के तहत बीजेपी ने अपने कार्यकर्ताओं को काम पर लगा दिया है, जिसके लिए 4 टॉस्क दिए हैं. इस टॉस्क को पूरा करने के लिए कार्यकर्ताओं के सामने 10 दिन की डेडलाइन रखी गई हे. 

बीजेपी ने कार्यकर्ताओं को दिये हैं ये 4 टॉस्क

1. हर बूथ पर जिन बीजेपी, समर्थकों या कार्यकर्ताओं के पास बाइक और फोरव्हीलर है, उनकी लिस्ट बनाने को कहा है. कार पर कमल का फूल बनवाना होगा.
2. बीजेपी के मंडल और शक्ति केन्द्र स्तर के कार्यकर्ताओं को 10 दिन में 200 लोगों को फोन करना होगा.
3. प्रतिदिन मतदाताओं से मिलना होगा.
4. प्रतिदिन दो मतदाताओं के घर चाय पीनी होगी. 

लेना होगी लोगों की राय- हितानंद शर्मा

भोपाल में आयोजित हुए विधानसभा सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने कहा कि, 'सभी कार्यकर्ताओं को 10 दिन में 200 लोगों को कॉल करना है.' उन्होंने कहा कि, 'कार्यकर्ताओं को उनसे हाल चाल जानना है, क्षेत्र में माहौल की जानकारी लेना, लोगों की राय भी लेना जरुरी है.' लोगों को मध्य प्रदेश में दिग्विजय सिंह सरकार के दौर और पिछले 15 महीने की कमलनाथ की सरकार में हुए भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी को भी याद दिलाना है. 

चुनावों में कार्यकर्ताओं को करना होगा ये काम

बीजेपी नेतृत्व ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि जिन कार्यकर्ताओं के पास बाईक है, उन्हें अपनी बाईक पर बीजेपी का झंडा लगाना होगा. पार्टी ने कहा कि इस दौरान जिन कार्यकर्ताओं के पास कार है, उन्हें अपनी कार के पीछे वाले शीशे पर कमल का फूल निशान बनवाना होगा.

ये भी पढ़ें: Indore News: हेट स्पीच देने वाले मौलाना पर FIR दर्ज होते ही यूटर्न, वीडियो जारी कर मांगी माफी, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Dussehra 2026: मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
टाइगर श्रॉफ पर हुआ अटैक तो सरकार पर भड़के संजय राउत, '90 के दशक का गैंगवार...'
टाइगर श्रॉफ पर हुआ अटैक तो सरकार पर भड़के संजय राउत, '90 के दशक का गैंगवार...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
Embed widget