एक्सप्लोरर

MP Election 2023: चुनाव से पहले एमपी BJP को हो सकता है भारी नुकसान? कई असंतुष्ट नेता उठा सकते हैं ये कदम

MP Assembly Election 2023: कांग्रेस संगठन की मानें तो ग्वालियर, जबलपुर, धार और इंदौर के कई दिग्गज बीजेपी में खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं. इसी के चलते कांग्रेस उन्हें साधने की कोशिश में है.

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में चुनाव को पांच महीने बाकी हैं. इससे पहले कई प्रकार के राजनीतिक नाटक घटते हुए देखे जा सकते हैं. कुछ दिन पहले तक कांग्रेस से नेता बीजेपी की ओर रुख करते नजर आ रहे थे. वहीं, अब हालात कुछ बदले-बदले से हैं. भारतीय जनता पार्टी में ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) खेमे के आने के बाद से ही असंतुष्टों की संख्या में इजाफा हुआ है. इसके चलते कई दिग्गज भाजपाई पार्टी में अपनी उपेक्षा के चलते कांग्रेस में जाने का मन बना रहे हैं या जा चुके हैं.

कांग्रेस संगठन की मानें तो ग्वालियर, जबलपुर, धार और इंदौर के कई ऐसे दिग्गज हैं जो बीजेपी में अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं. इसी के चलते कांग्रेस के कई नेता उन्हें साध कर अपने खेमे में जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. इसकी शुरुआत बागली क्षेत्र के पूर्व विधायक और बीजेपी के पूर्व दिग्गज मंत्री रह चुके दीपक जोशी से की जा चुकी है. इसके अलावा, हरदा के दीपक जाट, अशोकनगर के यादवेंद्र सिंह, और बालाघाट नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष अनुभा मुंजारे भी कांग्रेस में शामिल हो चुकी हैं. 

अधर में लटके हैं कई बीजेपी नेताओं के टिकट
इसी प्रकार मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश के अन्य जिलों में भी असंतुष्ट बीजेपी नेताओं को साधने की कोशिश में है. सूत्रों की मानें तो भारतीय जनता पार्टी संगठन में कई ऐसे नेता हैं जो ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित उनके समर्थकों के बीजेपी में आने से खासा नाराज हैं. इन नेताओं को अपना राजनीतिक अस्तित्व खत्म होता दिख रहा है, वहीं, कइयों को अपने कार्यकर्ताओं सहित उपेक्षा महसूस हो रही है. इसका फायदा कांग्रेस पार्टी भरपूर उठाना चाहती है. 

ऐसे कई नेता हैं जो नगरीय निकाय से लेकर विधानसभा चुनाव में दावेदार माने जाते रहे हैं, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के आने के बाद से हालात ये हुए कि कार्यकर्ताओं सहित कई नेताओं के खुद के टिकट अधर में ही लटके पड़े हैं. इसके चलते बीजेपी के कई नेता कांग्रेस के संपर्क में हैं.

'बीजेपी में नहीं मिल रहा नेताओं को सम्मान'- कांग्रेस
कांग्रेस संगठन भी इस अवसर का भरपूर फायदा उठाना चाहता है क्योंकि बीजेपी का बेसिक कार्यकर्ता टूट जाएगा तो सीधे-सीधे वोट बैंक का फायदा कांग्रेस को मिलेगा. मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी जयप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि हमारे संपर्क में कई भाजपाई हैं, जिनको पार्टी में सम्मान नहीं मिल रहा है और ना ही काम. हर जिले की स्थिति अलग-अलग होती है. राजनीतिक सामाजिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए निर्णय ले रहे हैं.

भाजपा के वरिष्ठ नेता जसपाल अरोरा से जब हमने बातचीत की तो उनका कहना है कांग्रेस तो सिर्फ झूठे वादे करती है. कई कांग्रेसी हमारे संपर्क में भी हैं. उनकी 15 महीने की सरकार में ना तो किसानों का कर्ज माफ हुआ और ना ही विकास हुआ.

यह भी पढ़ें: MP Elections 2023: कांग्रेस छोड़कर BJP में आने वाले नेताओं को महाराष्ट्र के मंत्री ने बताया 'विभीषण', बोले- 'हमने नहीं बुलाया...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhopal News: IPS की बेटी ने की आत्महत्या, सुसाइट नोट में लिखा, 'मैं एक छोटी सी यात्रा पर जा रही हूं'
भोपाल: IPS की बेटी ने की आत्महत्या, सुसाइट नोट में लिखा, 'मैं एक छोटी सी यात्रा पर जा रही हूं'
'गिरिबाला सिंह ने क्राइम सीन मैनेजमेंट की ट्रेनिंग ली है, ऐसे में...', HC में बहस, फैसला रिजर्व
'गिरिबाला सिंह ने क्राइम सीन मैनेजमेंट की ट्रेनिंग ली है, ऐसे में...', HC में बहस, फैसला रिजर्व
Sehore News: सीहोर में बिजली संकट से हाहाकार! उमस और अंधेरे ने छीना सुकून, बाजारों में लौटी लालटेन
सीहोर में बिजली संकट से हाहाकार! उमस और अंधेरे ने छीना सुकून, बाजारों में लौटी लालटेन
देवास: सामूहिक विवाह में सज-धजकर पहुंचे 42 दूल्हे, नहीं आई एक भी दुल्हन! लिए गए थे 25-25 हजार रुपये
देवास: सामूहिक विवाह में सज-धजकर पहुंचे 42 दूल्हे, नहीं आई एक भी दुल्हन! लिए गए थे 25-25 हजार रुपये

वीडियोज

Breaking | US Iran War: ईरान की सीक्रेट मिलिट्री साइट पर भयंकर हमला! | Trump | Nuclear Deal
Bhopal High Profile Suicide: IPS की बेटी का सुसाइड नोट, 'पापा-मम्मी, मैं अच्छी बेटी नहीं बन सकी'
Sansani | Patiala Drum Murder: नीले ड्रम में मिली नेहा की लाश! हाथों पर बने 'टैटू' ने खोला राज!
Bakrid Controversy | Janhit: दिल्ली से पटना तक फ्लैग मार्च, क्या कल थम जाएगा बकरे पर बवाल?
Bakrid Controversy | Bharat Ki Baat: बकरे पर बंटेंगे तो एकजुट कैसे रह सकेंगे? | Maharashtra News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईद-उल-अजहा पर PM मोदी का मैसेज, मुसलमानों को दी मुबारकबाद, जानें क्या कहा?
ईद-उल-अजहा पर PM मोदी का मैसेज, मुसलमानों को दी मुबारकबाद, जानें क्या कहा?
Eid Al Adha: दिल्ली में सुरक्षा के बीच अकीदत के साथ मनाई जा रही बकरीद, जान लें कुर्बानी के नियम
दिल्ली में सुरक्षा के बीच अकीदत के साथ मनाई जा रही बकरीद, जान लें कुर्बानी के नियम
'भीख मांगते हैं ट्रंप', धमकियों को लेकर फायर हुआ ईरान, बताई समझौते की क्या है रेड लाइन
'भीख मांगते हैं ट्रंप', धमकियों को लेकर फायर हुआ ईरान, बताई समझौते की क्या है रेड लाइन
Drishyam 3 BO Day 7: ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, 7वें दिन की धुआंधार कमाई, अब बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, 7वें दिन भी की दमदार कमाई, अब बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप से पहले हरमनप्रीत कौर का बड़ा बयान, कहा- 'वनडे वर्ल्ड कप जीतने से हमें बहुत आत्मविश्वास मिला जो अब...'
टी20 वर्ल्ड कप से पहले हरमनप्रीत कौर का बड़ा बयान, कहा- 'वनडे वर्ल्ड कप जीतने से हमें बहुत आत्मविश्वास मिला जो अब...'
Donald Trump Buffalo: बकरीद पर कुर्बानी से बच गया 'डोनाल्ड ट्रंप भैंसा', आखिर बांग्लादेश सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
बकरीद पर कुर्बानी से बच गया 'डोनाल्ड ट्रंप भैंसा', आखिर बांग्लादेश सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
बेटियों के सपनों को मिलेगी उड़ान! सरकार दे रही हर साल 50 हजार की स्कॉलरशिप, कैसे उठाएं फायदा?
बेटियों के सपनों को मिलेगी उड़ान! सरकार दे रही हर साल 50 हजार की स्कॉलरशिप, कैसे उठाएं फायदा?
एयरपोर्ट के अंदर घुसा आवारा कुत्ता, टेबल पर चढ़कर खाने लगा खाना-VIDEO देख यूजर्स ने लिए मजे
एयरपोर्ट के अंदर घुसा आवारा कुत्ता, टेबल पर चढ़कर खाने लगा खाना-VIDEO देख यूजर्स ने लिए मजे
Embed widget