एक्सप्लोरर

MP Election 2023: BJP में अंतर्कलह के संकेत? विधायक महेंद्र हार्डिया के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने लिखा पत्र, लगाया खून से अंगूठे का निशान

MP Election 2023: कांग्रेस नेता बीजेपी की अंतर्कलह को देखते हुए विधानसभा पांच में अपनी वापसी के सपने देख रहे हैं. बीजेपी के नाराज कार्यकर्ताओं ने विधायक पर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा आरोप लगाया.

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और इंदौर-5 से वर्तमान बीजेपी विधायक महेंद्र हार्डिया की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आती. ये हम नही बल्कि विधानसभा क्रमांक पांच में बने हालात कह रहे हैं. आलम ये है कि अब इस विधानसभा के बीजेपी कार्यकर्ता ही अपने नेता के खिलाफ आकर खड़े हो गए हैं. बीजेपी के कार्यकर्ता अब पार्टी फोरम के बजाए सड़क पर उतरकर विधायक के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं. 

इतना ही नही कार्यकर्ताओं ने विधायक के खिलाफ एक पत्र बीजेपी आलाकमान को लिखा जिस पर उन्होंने अपने खून से हस्ताक्षर किए हैं. इधर बीजेपी कार्यकर्ताओं की बगावत पर महेंद्र हार्डिया की मध्यम से ही मुस्कान का बड़ा अर्थ निकाला जा रहा है.

कांग्रेस ढूंढ रही मौका
इधर कांग्रेस की बात करें तो कांग्रेस के नेता बीजेपी की अंतर्कलह को देखते हुए विधानसभा पांच में अपनी वापसी के सपने देख रहे हैं. कांग्रेस के सत्यनारायण पटेल और स्वप्निल कोठारी इस बार इस विधानसभा के चुनाव लड़ने के पूरे मूड में हैं. वहीं विधायक महेंद्र हार्डिया की महज 1100 वोट की मामूली बढत वाली जीत ने बाबा का रास्ता थोड़ा मुश्किल जरूर कर दिया है. लेकिन बाबा राजनीति के पुराने खिलाड़ी हैं. ऐसे में भविष्य में क्या होगा ये अभी बताना थोड़ा मुश्किल है.

बीजेपी का आक्रोश खुलकर आया सामने 
इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 में विधायक महेंद्र हार्डिया व विधानसभा के वरिष्ठ नेताओं के प्रति बीजेपी का आक्रोश खुलकर सामने आया. जहां बीजेपी के विभिन्न प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, युवा संगठन के अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम क्षेत्रीय विधायक महेंद्र हार्डिया व अनेक नेताओं के खिलाफ पत्र लिखा है. जिसमें नाराज कार्यकर्ताओं ने विधायक व अन्य पर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाया. आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने खून से अंगूठे का निशान पत्र पर लगाया.

कार्य प्रणाली पर आक्रोश किया व्यक्त 
बीजेपी के राजा कोठारी ने बताया कि उनके परिवार के लोग जनसंघ के समय से बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं और वह भी बीते कई सालों से भारतीय जनता पार्टी के लिए ईमानदारी से काम कर रहे है. उनके जैसे कई कार्यकर्ता हैं जो बूथ स्तर पर मेहनत करते हैं. लेकिन विधायक महेंद्र हार्डिया सहित विधानसभा क्षेत्र 5 के कई नेताओं द्वारा कार्यकर्ताओं की लंबे समय से अपेक्षा की जा रही है. कार्यकर्ताओं की पूछ परख नहीं हो रही है. 

पार्टी के आयोजनों की उन्हें जानकारी नहीं मिलती है. उन्हें पार्टी के कार्यक्रमों में नहीं बुलाया जा रहा है. ऐसे में नाराज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित प्रदेश अध्यक्ष व संगठन के कई नेताओं को अपने खून से अंगूठे का निशान लगाकर पत्र लिखा है और पार्टी के विधायक व अन्य नेताओं की इस कार्य प्रणाली पर आक्रोश व्यक्त किया है.

आमंत्रित करने का फैसला पार्टी फोरम से होता है
वहीं इस मामले में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के विधायक महेंद्र हार्डिया ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया. कार्यकर्ताओं की नाराजगी के मामले में उन्होंने मुस्कुराते हुए सिर्फ ये कहा कि कार्यकर्ताओं की नाराजगी अगर इस बात पर है कि उन्हें पार्टी के कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया जाता तो आमंत्रित करने का फैसला पार्टी फोरम से होता है. हार्डिया ने कहा कि मैंने आज तक किसी को आमंत्रित नहीं किया.

ये भी पढ़ें: MP News: देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में हंगामा, खराब रिजल्ट आने पर छात्रों का विरोध, लगाए हाय-हाय के नारे

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
'स्टूडेंट्स अकेले नहीं हैं', विपक्षी नेताओं के साथ बैठक के बाद गांधी स्मृति भवन जा रहे राहुल गांधी
'स्टूडेंट्स अकेले नहीं हैं', विपक्षी नेताओं के साथ बैठक के बाद गांधी स्मृति भवन जा रहे राहुल गांधी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget