एक्सप्लोरर

MP Election Result: एमपी में कांग्रेस नहीं लेगी निदर्लियों का सहारा, कमलनाथ ने बताया पार्टी का खास प्लान

MP Election 2023: एग्जिट पोल पर कमलनाथ ने कहा कि उन्हें पोल्स से मतलब नहीं है, केवल मतदाताओं पर भरोसा है. वहीं, निर्दलियों के लिए भी कमलनाथ ने बड़ी बात कही है.

Kamal Nath Reaction on MP Election Result: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम रविवार 3 दिसंबर तक सबके सामने आ जाएंगे. इसी बीच एमपी के पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि उन्हें एग्जिट पोल से कोई मतलब नहीं है क्योंकि उनका भरोसा मतदाताओं पर है. कल इसी टाइम (यानी मतगणना के रुझानों के बीच) लंबी चर्चा करेंगे. आज कुछ बोलने की आवश्यकता नहीं है.

वहीं, निर्दलियों से संपर्क साधने को लेकर कमलनाथ ने कहा कि इसकी कोई जरूरत नहीं होगी, कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने वाला है. इतना ही नहीं, बीजेपी पर निशाना साधते हुए कमलनाथ ने कहा कि अगर उनके पास इतनी सीटें हैं, तो नाट क्यों कर रही है, निर्दलियों से बातचीत क्यों बढ़ी रही है?  

जीतने के बाद भोपाल पहुंचेंगे कांग्रेस प्रत्याशी
इसके अलावा, इंदौर-1 के कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला ने भी बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस ने सभी को भोपाल आने के निर्देश दिए हैं. कांग्रेस प्रत्याशी जीतते ही भोपाल की ओर निकलेंगे और इस बार पार्टी को 140 से ज्यादा मिलेंगी. संजय शुक्ला का दावा है कि इस बार पार्टी भारी मतों से जीतने वाली है. 

क्या कांग्रेस में तोड़फोड़ का डर? 
कांग्रेस प्रत्याशी ने बताया कि पार्टी में किसी तरह की तोड़फोड़ का कोई डर नहीं है. हम किसी से नहीं डरते, कोई हमें नहीं हरा सकता. सभी लोग भोपाल में ही जुटेंगे. प्रदेश का हर आदमी कांग्रेस की सरकार चाहता है. 

जानकारी के लिए बता दें कि रविवार 3 दिसंबर को मध्य प्रदेश में बीजेपी औऱ कांग्रेस समेत सभी दलों की किस्मत का फैसाल हो जाएगा. रविवार की शाम तक यह साफ हो जाएगा मध्य प्रदेश में सत्ता की कमान किस पार्टी के हाथ में जाएगी.

यह भी पढ़ें: MP Election 2023: 'अब हमारे पास कोई गद्दार नहीं', चुनावी माहौल में दिग्विजय सिंह का सिंधिया पर बड़ा हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
दतिया उपचुनाव: पुलिस का बड़ा एक्शन, चेकिंग में 2 वाहनों से 36 लाख रुपये कैश जब्त
दतिया उपचुनाव: पुलिस का बड़ा एक्शन, चेकिंग में 2 वाहनों से 36 लाख रुपये कैश जब्त
मध्य प्रदेश: शिवपुरी के नरवर किले से 400 साल पुरानी तोप उड़ा ले गए चोर, क्रेन-ट्रक लेकर पहुंचे थे 30 बदमाश
मध्य प्रदेश: शिवपुरी के नरवर किले से 400 साल पुरानी तोप उड़ा ले गए चोर, क्रेन-ट्रक लेकर पहुंचे थे 30 बदमाश

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget