एक्सप्लोरर

MP BJP Candidates List: 'मध्य प्रदेश में झूठी उम्मीद का आखिरी दांव', BJP की दूसरी लिस्ट पर कमलनाथ का तंज

MP Assembly Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी होने पर कांग्रेस को तंज कसने का मौका मिल गया. लिस्ट में 39 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है.

BJP Candidates List: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 39 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस बार 7 सांसदों को बीजेपी ने विधानसभा चुनाव का टिकट दिया है. सांसदों में प्रहलाद पटेल, नरेंद्र सिंह तोमर और फग्गन सिंह कुलस्ते केंद्रीय मंत्री हैं. दिग्गज नेताओं को चुनावी मैदान में उतारे जाने पर कांग्रेस ने बीजेपी को घेर लिया. पीसीसी चीफ कमल नाथ ने 'एक्स' पर लिखा कि मध्यप्रदेश में बीजेपी अपनी हार स्वीकार कर चुकी है. इसी तरह मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला और पीयूष बबेले ने भी तंज कसा है. कमल नाथ ने कहा कि हार स्वीकार कर चुकी बीजेपी ने मध्यप्रदेश में झूठी उम्मीद का आखिरी दांव खेला है.

बीजेपी की लिस्ट पर कांग्रेस ने कसा तंज

प्रत्याशियों की सूची करोड़ों कार्यकर्ताओं का दावा करने वाली बीजेपी की आंतरिक हार पर पक्की मुहर है. बड़बोली भाजपाई सरकार के थोथे दावे आज सफेद झूठ साबित हो गए. पूर्व सीएम कमल नाथ ने नसीहत देते हुए लिखा कि बीजेपी केवल एक बात ध्यान रखे. ये जनता है, सब जानती है. 18 साल के कुशासन का हिसाब जनता लेकर रहेगी और न्याय होकर होगा. मध्यप्रदेश की जनता है तैयार, बीजेपी पर होगा पलटवार.

’हम तो डूबेंगे, तुम्हें भी ले डूबेंगे सनम’

इसी तरह मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने लिखा कि 18 वर्षों में प्रदेश को बीजेपी की सरकार ने बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया. ये बात प्रदेश की जनता के साथ साथ बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व भी जान रहा है. इसलिए अमित शाह और प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री शिवराज के नाम और काम से किनारा कर लिया. ये बात शिवराज सिंह को मन ही मन बहुत सालती है. दूसरी ओर सिंधिया भी लोकसभा चुनाव और क्षेत्र में लगातार स्थानीय निकायों की हार से हताश थे.

दोनों नेताओं ने सभी प्रतिद्वंदियों को ठिकाने लगाने का मन बनाया. केंद्रीय नेतृत्व को शिवराज और महाराज ने बताया कि मध्यप्रदेश में जीर्णशीर्ण हो चुकी सत्ता की डूबती नाव की पतवार को अब नरेंद्र तोमर, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, कैलाश विजयवर्गीय और राकेश सिंह की जरूरत है. 

सूरजेवाला ने कहा कि शिवराज और महाराज की मंशा हम तो डूबेंगे, तुम्हें भी ले डूबेंगे सनम की है, ये साफ है. इस बात को कैलाश विजयवर्गीय ने एक इंटरव्यू में कहा कि हमको टिकिट देकर केंद्रीय नेतृत्व ने चौंका दिया. प्रत्याशियों की घोषणा के बाद महाराज और शिवराज कह रहे हैं न रहेगा बांस न बजेगी बांसुरी. अर्थात हमारी सत्ता तो जा ही रही है, मगर हमारे साथ साथ इन नेताओं का राजनीतिक अस्तित्व भी समाप्त हो जाएगा.

कांग्रेस का भय बीजेपी को कैसे सताता है, ये साफ है. खरगे, राहुल गांधी, कमलनाथ के व्यक्तित्व का खौफ देखिए, मध्यप्रदेश की बहादुर जनता का आक्रोश देखिये. सुरजेवाला ने कहा कि एक मुख्यमंत्री, तीन केंद्रीय मंत्री सहित 7 सांसद, एक राष्ट्रीय महासचिव, मगर फिर भी सत्ता नहीं बच पाएगी. उन्होंने लिखा कि बढ़ाइए हाथ, पहले मध्यप्रदेश, फिर पूरा देश, आ रही है कांग्रेस.

दिल्ली से मैदान में फायर टीम उतरी

कांग्रेस नेता पीयूष बबेले ने एक्स पर लिखा कि बीजेपी की दूसरी लिस्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि विधानसभा चुनाव से पहले ही शिवराज की विदाई पर प्रधानमंत्री मोदी ने मुहर लगा दी है. मध्यप्रदेश बीजेपी ने चुनाव में हार मान ली है और दिल्ली से बीजेपी फायर फाइटिंग करने मैदान में उतरी है.

केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल और महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को विधानसभा चुनाव का टिकट देकर मुख्यमंत्री शिवराज के तीन प्रतिद्वंदियों को मैदान में उतारा गया है. शिवराज को हाशिये पर करने के साथ ही बीजेपी उनकी घोषणाओं को ठंडे बस्ते में डालने का रास्ता निकाल रही है.

MP Election 2023: सिंधिया बोले- 9 करोड़ प्रदेशवासियों के दिल में बसते हैं पीएम मोदी, कांग्रेस को बताया जंग लगा हुआ लोहा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'डरते क्यों हो DGP साहब से...', दतिया में हिंसक प्रदर्शन को लेकर पुलिस पर भड़के कांग्रेस नेता
'डरते क्यों हो DGP साहब से...', दतिया में हिंसक प्रदर्शन को लेकर पुलिस पर भड़के कांग्रेस नेता
दतिया में बवाल के बीच नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान, अपने समर्थकों से बोले- 'ऐसा कुछ न करें कि...'
दतिया में बवाल के बीच नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान, अपने समर्थकों से बोले- 'ऐसा कुछ न करें कि...'
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget