एक्सप्लोरर

MP Assembly Election: बीजेपी ने शुरू की मध्य प्रदेश चुनाव की तैयारी, सह संगठन मंत्री ने किया ये दावा

MP News: बीजेपी ने अगले साल होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है. इसी कड़ी में बीजेपी के नेताओं ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का दौर शुरू कर दिया है.

Madhya Pradesh: गुजरात (Gujarat) में प्रचंड जीत मिलने के बाद बीजेपी (BJP) ने मध्य प्रदेश विधानसभा 2023 की तैयारियां ग्वालियर चंबल अंचल शुरू कर दी हैं. इसी कड़ी में आज बीजेपी संगठन के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ग्वालियर में मौजूद हैं. जहां वह ग्वालियर चंबल संभाग (Gwalior Chambal Zone) के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं.

इस कड़ी में पहली बैठक ग्वालियर चंबल संभाग के जिला अध्यक्ष और जिला पदाधिकारियों के साथ हुई, इसके बाद शाम 5 बजे ग्वालियर चंबल संभाग के निगम मंडल बोर्ड के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों के साथ बैठक हुई. इस दौरान चंबल अंचल बीजेपी कई नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे. बैठक में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए ग्वालियर चंबल अंचल जीत से संबंधित योजनाओं और नीतियों पर चर्चा की गई.

दिल्ली में बनी रणनीति को निचले स्तर तक ले जाने की है कवायद

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा है कि गुजरात के बाद अब मध्य प्रदेश की बारी है. यही कारण है संगठन ने आगामी विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियां शुरू कर दी हैं. उन्होंने ने कहा कि इस बार बीजेपी प्रदेश के हर कोने में जीत का परचम लहरायेगी और 2023 में मध्य प्रदेश में भी इतिहास बनेगा. अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि बिहार और दिल्ली में बैठक हुई है. उस बैठक में संगठनात्मक दृष्टि से जो रणनीति बनी है उसे निचले स्तर तक कार्यकर्ताओं तक ले जाना है. उन्होंने कहा इसके बाद हमारे जिलों की बैठक होगी और फिर निगम मंडलों की बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा होगी.

विरोध प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस की बी टीम

ग्वालियर चंबल अंचल में ओबीसी महासभा के विरोध प्रदर्शन को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा है कि, बीजेपी सबका विकास, सबका विश्वास और सब के प्रयास से आगे बढ़ रही है. उन्होंने कहा विरोध प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस की बी टीम के हिसाब से काम करती हैं, कांग्रेस ने हमेशा से फूट डालो और शासन करो की नीति अपनाई है, वह इसी नीति को लेकर आगे बढ़ रही है. 

बीडी शर्मा ने कहा, देश की जनता समझ चुकी है कि कांग्रेस सिर्फ फूट डालने के अलावा कुछ नहीं करती है, इसलिए आगामी विधानसभा में बीजेपी जनता के विश्वास पर खरा उतरेगी और प्रचंड बहुमत से जीतेगी. उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी की कवायद बता रही है कि वह ग्वालियर चम्बल अंचल में मजबूत होते जातिगत ध्रुवीकरण, ओबीसी और दलितों से आगे बढ़ चुकी है. 

गौरतलब है कि साल 2018 में बीजेपी को ग्वालियर चंबल अंचल से करारी हार का सामना करना पड़ा था. यही कारण है कि मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी थी. वहीं अबकी बार बीजेपी सबसे ज्यादा चिंतन और मंथन ग्वालियर चंबल अंचल की सीटों पर ही कर रही है. इसी कड़ी में मध्य प्रदेश मिशन 2023 की शुरुआत यहीं से कर रही है. वीडी शर्मा ने दावा किया कि इस बार इस अंचल में बीजेपी का ही परचम लहराएगा.

यह भी पढ़ें: Jabalpur Crime News: सिरफिरा युवक 10वीं की छात्रा का पाना चाहता था प्यार, प्रपोजल रिजेक्ट करने पर उठाया ये कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुना में 26 साल की महिला की गला रेतकर हत्या, पति की भूमिका पर शक
गुना में 26 साल की महिला की गला रेतकर हत्या, पति की भूमिका पर शक
जबलपुर: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की मौत
जबलपुर: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की मौत
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बलिदान से गौरवांवित हो रहा देश-प्रदेश
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बलिदान से गौरवांवित हो रहा देश-प्रदेश

वीडियोज

UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget