एक्सप्लोरर

MP Election Voting: वीडी शर्मा के बयान पर कमलनाथ का पलटवार, कहा- '3 को पता चलेगा, कौन क्लीन बोल्ड हुआ और कौन रनआउट'

MP Elections: कमलनाथ ने कहा, सीएम शिवराज कलाकार हैं, एक्टिंग करने मुंबई जाएंगे. वहीं आगे कहा, बीजेपी ने इंदौर-1 में थाने में झगड़ा फसाद किया. वहां प्रशासन बीजेपी कार्यकर्ता के रूप में काम कर रही है.

MP Election 2023: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा (Chindwara) से भोपाल (Bhopal) पहुंचे पीसीसी चीफ कमलनाथ (Kamal Nath) ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की. इस दौरान कमलनाथ ने वीडी शर्मा (VD Sharma) के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि 3 तारीख ज्यादा दूर नहीं है, देख लेंगे कौन क्लीन बोल्ड हुआ और कौन रनआउट होता है. पीसीसी चीफ कमलनाथ ने बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले शिवराज सिंह की तारीफ करते नहीं थकते थे, अब चेहरा भी नहीं बना रहे हैं. मुख्यमंत्री का चेहरा बनाने में शरमा रहे हैं. 

कमलनाथ ने आगे कहा कि सीएम के नाम पर कहते हैं कि हम चुनाव के बाद तय करेंगे. वहीं शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोलते हुए पीसीसी अध्यक्ष ने कहा कि वह कलाकार हैं, एक्टिंग करने मुंबई जाएंगे. कमलनाथ ने आगे कहा, बीजेपी के पास पैसा और प्रशासन ही बचा हैं. कल पूरे दिन शराब बांटी और पैसा बांटा है. इंदौर-1 में थाने में झगड़ा फसाद किया. उन्होंने कहा कि वहां प्रशासन बीजेपी कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहा है. 

वीडी शर्मा ने क्या कहा था?
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भोपाल के मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंचे थे. इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि छिंदवाड़ा से कमलनाथ और राघौगढ़ से दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह भी क्लीन बोल्ड हो रहे हैं, इसलिए वह घबराकर भाग रहे हैं. दिमनी में फायरिंग पर वीडी शर्मा ने कहा था कि कांग्रेस इस समय अपनी मूल आपराधिका प्रवृत्ति पर उतर आई है. हार की खीज के कारण कांग्रेस जगह-जगह गुंडागर्दी का प्रयास कर रही है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के इस बयान पर ही कमलनाथ ने पलटवार किया है.

MP Election 2023: 'मुझे पूरे प्रदेश पर भरोसा है, मैं शिवराज नहीं हूं कि...', जानें वोटिंग से पहले क्या बोले कमलनाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget