एक्सप्लोरर

MP Election 2023: 'कौन नारायण त्रिपाठी?' BJP नेता के इस्तीफे पर अध्यक्ष वीडी शर्मा का बयान, बोले- कोई नहीं हैं वो...

MP Election 2023: वीडी शर्मा ने प्रियंका गांधी से पूछा कि साल 2018 के विधानसभा चुनाव में उनके भाई राहुल गांधी ने जो झूठी घोषणा की थी, उनका क्या हुआ? वहीं, नारायण त्रिपाठी के इस्तीफे पर नाराजगी जताई.

VD Sharma on Congress: मध्यप्र देश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) ने कहा है कि कांग्रेस (Congress) केवल झूठ की दुकान चलाती है. वह तुष्टिकरण की राजनीति करती है. वीडी शर्मा का दावा है कि बीजेपी ने बीमारू मध्य प्रदेश को आज विकसित प्रदेश में तब्दील किया है.  बीजेपी सरकार ने विकास के ढेरों काम करते हुए हर गरीब के जीवन में खुशी लाने का काम किया है.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शुक्रवार को जबलपुर में पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि कांग्रेस आतंक का समर्थन करती है. शर्मा ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी से सवाल किया कि कांग्रेस के दिग्विजय सिंह पीएफआई का समर्थन कर रहे हैं, इसमें उनकी क्या राय है? सनातन धर्म पर इंडी (INDIA) गठबंधन के बयान पर प्रियंका गांधी क्या कहती हैं?

किसानों के लिए राहुल गांधी की घोषणाओं पर उठाए सवाल
वीडी शर्मा ने आरोप लगाते हुए प्रियंका गांधी से सवाल किया कि साल 2018 के विधानसभा चुनाव में उनके भाई राहुल गांधी ने जो झूठी घोषणा की थी, उनका क्या हुआ? प्रदेश के किसानों का बैंक कर्ज माफ करने की घोषणा थी, जिसकी आस में किसानों को डिफॉल्टर घोषित करा दिया था. बाद में बीजेपी की सरकार ने कांग्रेस के अपराध पर 2200 करोड़ रुपये किसानों के बकाया जमा कर उनके सम्मान के लिए उन्हें डिफॉल्ट होने से बचाया.

बीजेपी का आरोप- आतंक का समर्थन करती है कांग्रेस
वीडी शर्मा का आरोप है कि कांग्रेस ने प्रदेश के नौजवानों के साथ छल किया. बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था. अब बच्चों को छलने का प्रयास कांग्रेस कर रही है. वीडी शर्मा ने कहा कांग्रेस केवल झूठ की दुकान है. वह तुष्टिकरण की राजनीति करती है. कांग्रेस आतंक का समर्थन करती है.

नारायण त्रिपाठी के इस्तीफे पर बोले वीडी शर्मा
इस दौरान जब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से मैहर से पार्टी छोड़ने वाले विधायक नारायण त्रिपाठी पर सवाल किया गया तो उन्होंने भड़कते हुए कहा कि काहे के त्रिपाठी, कोई नहीं हैं नारायण त्रिपाठी. किन नारायण त्रिपाठी की बात कर रहे हैं आप? भारतीय जनता पार्टी सिर्फ भारतीय जनता पार्टी है और अपनी व्यवस्था से ही हम काम करते हैं. बीजेपी का हर एक कार्यकर्ता ताकत के साथ मैदान में उतरा है. इस बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएंगे और ऐसी बातें करने वालों को भी गहराई से जवाब दिया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा फैसला, इन पर चलेगा हंटर!
दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा फैसला, इन पर चलेगा हंटर!
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में मिली हार पर BJP का महामंथन, CM हाउस में पदाधिकारियों की बड़ी बैठक
दतिया में मिली हार पर BJP का महामंथन, CM हाउस में पदाधिकारियों की बड़ी बैठक
दतिया में BJP की हार पर यशोधरा राजे सिंधिया का बयान, 'अब समय आ गया है कि...'
दतिया में BJP की हार पर यशोधरा राजे सिंधिया का बयान, 'अब समय आ गया है कि...'

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
Old Coin: पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
Embed widget