एक्सप्लोरर

MP Election 2023: 16 साल के कार्यकाल में एक बार भी इछावर नहीं आए सीएम शिवराज, इसके पीछे का मिथक जान रह जाएंगे हैरान

MP Politics: शिवराज सिंह चौहान 16 साल तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे. उन्होंने पूरे कार्यकाल में गृह जिले सीहोर के इछावर नगर से दूरी बनाए रखी है. यहां न जाने के पीछे एक मिथक बताया जा रहा है.

MP Election 2023 News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बीते चार कार्यकालों से मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. इस दौरान में वह साढ़े 16 साल तक प्रदेश के सीएम रहे. मुख्यमंत्री के कार्यकाल के दौरान शिवराज सिंह चौहान प्रदेश भर के लगभग तमाम जिलों का दौरा किया, हालांकि उन्होंने अपने ही गृह जिले सीहोर की इछावर नगर से दूरी बनाकर रखी. उनका यह कार्यकाल भी समाप्त हो गया और प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई, लेकिन सीएम शिवराज सिंह चौहान एक बार भी इछावर की धरती पर नहीं आए.

बता दें, इछावर नगर के लिए एक मिथक चला आ रहा है. इस मिथक के अनुसार जो भी मुख्यमंत्री इछावर नगर में आता है, फिर वह दोबार मुख्यमंत्री नहीं रह पाता. यही कारण है कि राजधानी भोपाल से 57 किलोमीटर दूर स्थित इछावर नगर में सीएम शिवराज सिंह चौहान बीते साढ़े 16 साल के कार्यकाल के दौरान एक बार भी नहीं आए. हालांकि कांग्रेस की डेढ़ साल की सरकार के दौरान शिवराज सिंह चौहान इछावर आए थे और विधायक करण सिंह वर्मा के साथ मिलकर किसानों के लिए तहसील कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा था. 

इन दिग्गजों ने किया मिथक तोड़ने का प्रयास
इछावर के मिथक को तोड़ने का प्रयास कई मुख्यमंत्री कर चुके हैं, लेकिन जितने भी मुख्यमंत्रियों ने इछावर की धरती पर कदम रखा फिर वह सीएम नहीं रह सके. इस मिथक को तोड़ने के लिए 15 नवंबर 2003 को तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इछावर में आयोजित सहकारी सम्मेलन में शामिल होने के लिए आए थे, इसके बाद प्रदेश में हुए चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था.

इसी तरह डॉ. कैलाश नाथ काटजू भी 12 जनवरी 1962 को विधानसभा चुनाव के एक कार्यक्रम में शामिल होने इछावर आए थे. इसके बाद 11 मार्च 1962 को हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस हार गई थी और डॉ. कैलाश नाथ काटजू को सत्ता से हाथ धोना पड़ा था. इसी तरह 1 मार्च 1967 को द्वारका प्रसाद मिश्र भी इछावर आए थे और 7 मार्च 1967 को हुए नए मंत्रिमंडल के गठन से उपजे असंतोष के चलते उन्हें मुख्यमंत्री पद गंवाना पड़ा था. 

 इछावर बीजेपी का गढ़
भले ही मुख्यमंत्री ने इछावर विधानसभा से दूरी बना ली हो, बावजूद इछावर विधानसभा बीजेपी का गढ़ माना जाता है. एक बार को छोड़कर बीते 7 बार से करण सिंह वर्मा यहां से विधायक हैं. इस बार भी बीजेपी ने करण सिंह वर्मा को ही प्रत्याशी बनाया है. इछावर विधानसभा वर्ष 1985 से बीजेपी के कब्जे में है, हालांकि 2013 में कांग्रेस ने बीजेपी से यह गढ़ छीन लिया था, लेकिन 2018 के चुनाव में फिर से बीजेपी ने यहां जीत दर्ज कर अपना परचम लहराया. 

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: एमपी में आचार संहिता लगने के बाद कार्रवाई तेज, नंबर प्लेट और नेम प्लेट को लेकर वसूला जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget