एक्सप्लोरर

MP Election 2023: 'CM शिवराज के 53 अफसरों में केवल एक पिछड़े वर्ग का', राहुल गांधी ने किया जातिगत गणना का वादा

MP Election 2023 News: राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी के लोग नफरत फैलाते हैं. एक धर्म के लोगों को दूसरे धर्म से लड़ाने का काम करते हैं. एक जाति को दूसरी जाति से लड़ाने का काम करते हैं.

MP Assembly Election 2023: कांग्रेस (Congress) सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने पर जाति जनगणना कराए जाने का वादा किया है. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) और 53 अफसर सरकार चलाते हैं. इन 53 अफसरों में सिर्फ एक पिछड़े वर्ग का है. राहुल गांधी ने अशोक नगर (Ashoknagar) और जबलपुर (Jabalpur) की जनसभाओं में कहा कि अगर इस देश में 50 फीसदी ओबीसी हैं, तो सरकार चलाने में भी 50 फीसदी ओबीसी की भागीदारी होनी चाहिए.

राहुल गांधी ने कहा कि मैंने एक सरकार को करीब से देखा है और जानकारी है. सरकारों को एमपी, एमएलए नहीं, बल्कि अफसर चलाते हैं. आज हिंदुस्तान की सरकार को 90 अफसर चलाते हैं. इनके द्वारा ही बजट बांटा जाता है. इसी तरह मध्य प्रदेश का बजट तकरीबन साढ़े  तीन लाख करोड़ रुपये का है और इस बजट का निर्णय शिवराज सिंह चौहान और उनके 53 अफसर लेते हैं कि कितना बजट कहां जाएगा, मध्य प्रदेश के 53 अफसरों में से केवल पिछड़े वर्ग का एक अफसर है. 

ओबीसी और आदिवासियों को दिलाएंगे हक- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा  "पीएम नरेंद्र मोदी ओबीसी वोटरों के नाम पर चुनाव लड़ते हैं और जीतते हैं और उनके वोट का फायदा उठाते हैं, लेकिन जब ओबीसी के अधिकार की बात आती है तो चुप हो जाते हैं और कहते हैं कि देश में कोई जाति ही नहीं है. लेकिन, जब वोट लेने जाते हैं तो कहते हैं मैं ओबीसी हूं. हम मध्य प्रदेश और देश में सरकार आने पर जाति जनगणना करने का काम करेंगे. दलितों, ओबीसी और आदिवासियों को उनका हक दिलाने का काम भी हम करेंगे."

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरा
राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी के लोग नफरत फैलाते हैं. एक धर्म के लोगों को दूसरे धर्म से लड़ाने का काम करते हैं. एक जाति को दूसरी जाति से लड़ाने का काम करते हैं. यदि सबसे ज्यादा बेरोजगारी है पूरे देश में कहीं तो वह मध्य प्रदेश में है. उन्होंने कहा कि किसानों और जनता से 30 हजार करोड़ रुपये लूटकर पीएम मोदी ने 16 कंपनियों को दे दिए हैं. सीएम शिवराज सिंह चौहान के राज में मध्य प्रदेश बलात्कार और बेरोजगारी का कैपिटल बन चुका है. 

राहुल गांधी ने कहा कि कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह करोड़ रुपये यहां भेजने, वहां भेजने की बात कर रहे हैं, लेकिन मैं आपसे पूछता हूं क्या पीएम मोदी ने उनके यहां सीबीआई और ईडी भेजने का काम किया? राहुल गांधी ने अपनी 'भारत जोड़ो यात्रा' का जिक्र करते हुए कहा कि हमने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर की 'भारत जोड़ो यात्रा' की. इस यात्रा ने मुझे पूरी तरह से बदल दिया और एक नई दृष्टि दी.

MP Election 2023: उज्जैन में ज्योतिरादित्य सिंधिया कल फिर भरेंगे हुंकार, जानें क्या है उनकी आमसभा के मायने?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget