एक्सप्लोरर

MP Election 2023: इस कारण लॉकडाउन लगाने में 10 दिन की गई दूरी, जयराम रमेश का बीजेपी पर हमला

MP Elections 2023: जयराम रमेश ने दावा किया कि भारत जोड़ो यात्रा ने भारतीय राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव लाया है. जैसे कर्नाटक में कांग्रेस की जीत हुई वैसे ही पांच राज्यों के चुनावों में भी जीत होगी.

MP Assembly Election 2023: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने रविवार (5 नवंबर) को दावा किया कि 2020 में कोविड-19 के मद्देनजर लॉकडाउन लगाने के फैसले में देरी की गई, ताकि मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार को गिराया जा सके. ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रति वफादार कई विधायकों के विद्रोह के बाद मार्च 2020 में कमलनाथ सरकार गिर गई थी. इससे शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में बीजेपी की सत्ता में वापसी का रास्ता साफ हो गया था.

केंद्र सरकार द्वारा मार्च, 2020 के उत्तरार्ध में पूरे देश में लॉकडाउन लागू किया गया था. रमेश ने आरोप लगाया, ‘‘कोविड-19 महामारी के दौरान, लॉकडाउन सही समय पर लागू नहीं किया गया और मध्य प्रदेश में हमारी सरकार गिर जाए यह सुनिश्चित करने के लिए इसे 10 दिन टाला गया. यह एक साजिश थी. गद्दारों की कमी नहीं है.’’ उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि लोग मध्यप्रदेश में बीजेपी शासन से तंग आ चुके हैं और वे 17 नवंबर के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता में लाएंगे.

चुनावी वादे किया है पूरा
रमेश ने कहा कि "कांग्रेस ने कर्नाटक में छह ‘गारंटी’ (चुनावी वादे) दी थीं और उन्हें पूरा किया है, जबकि पार्टी ने आगामी चुनावों के लिए मध्य प्रदेश में 12 गारंटी दी हैं. इन गारंटी में 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर, महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह, दो लाख रुपये तक के कृषि ऋण की माफी, सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी), बेरोजगार युवाओं को भत्ता और स्कूली छात्रों को छात्रवृत्ति शामिल हैं".

'गठबंधन लोकसभा चुनावों के लिए है'
उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक में कांग्रेस द्वारा घोषित गारंटी को बीजेपी ने ‘‘रेवड़ी’’ करार दिया था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब इसका अनुसरण कर रहे हैं. विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में मतभेदों के बारे में पूछे जाने पर, रमेश ने कहा कि "गठबंधन लोकसभा चुनावों के लिए है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अगले साल के आम चुनावों से पहले इसे और मजबूत करने की घोषणा की है."

'सरकार भीषण बाढ़ से निपटने में जुटी रही'
रमेश ने दावा किया कि राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने भारतीय राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव लाया है. उन्होंने कहा कि इससे कर्नाटक में कांग्रेस की जीत हुई और पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भी इसी तरह के परिणाम सामने आएंगे. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के इस आरोप के बारे में पूछे जाने पर कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस अपने चुनावी वादों को लागू करने में विफल रही है, रमेश ने कहा कि वहां पार्टी की सरकार कई महीनों तक भीषण बाढ़ से निपटने में जुटी रही.

'मोदी के हथियार हैं ईडी और सीबीआई'
कांग्रेस नेता ने कहा, लेकिन बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के केंद्र से अनुरोध के बावजूद बाढ़ को ‘राष्ट्रीय आपदा’ घोषित कराना उचित नहीं समझा, जबकि बीजेपी के ये दोनों नेता उसी राज्य से ताल्लुक रखते हैं. रमेश ने दावा किया, ‘‘हम न केवल बीजेपी के खिलाफ लड़ रहे हैं, खासकर छत्तीसगढ़ और राजस्थान में, बल्कि उसके दो सहयोगियों - ईडी और सीबीआई - के साथ भी लड़ रहे हैं. ये प्रधानमंत्री मोदी के हथियार हैं.’’

ये भी पढ़ें: Watch: सीएम के बेटे कार्तिकेय के सामने लगे जय कमलनाथ के नारे, बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष को सुननी पड़ी खरी-खोटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव में करारी शिकस्त के बाद BJP का बड़ा कदम, भंग किया जिला संगठन
दतिया उपचुनाव में करारी शिकस्त के बाद BJP का बड़ा कदम, भंग किया जिला संगठन
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा पर अब होगा अंतिम फैसला, BJP में मंथन तेज
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा पर अब होगा अंतिम फैसला, BJP में मंथन तेज
भोपाल में स्मार्ट साइकिल प्रोजेक्ट फेल, करोड़ों रुपये पानी में बहे
भोपाल में स्मार्ट साइकिल प्रोजेक्ट फेल, करोड़ों रुपये पानी में बहे
राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़, दोनों परिवारों को लीगल नोटिस
राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़, दोनों परिवारों को लीगल नोटिस

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget