एक्सप्लोरर

MP Election 2023: 'गौ माता वोट तो नहीं देगी लेकिन श्राप जरूर देगी', कंप्यूटर बाबा की एमपी सरकार को चेतावनी

Computer Baba news: बाबा ने कहा कि शिवराज सिंह ने गौ माता के लिए कोई योजना नहीं शुरू की, जिसका उन्हें श्राप लगेगा. उन्होंने कमलनाथ के 15 महीने की सरकार की तारीफ की.

Computer Baba on Shivraj Singh Chouhan: खंडवा में बाबा नामदेव दास त्यागी उर्फ कंप्यूटर बाबा की अगुवाई में निकाली जा रही गौ माता बचाओ यात्रा पहुंची. यात्रा का पड़ाव स्थानीय गांधी भवन में हुआ, जहां महामंडलेश्वर बाबा ने मीडिया से बातचीत करते हुए एक और अपनी यात्रा के बारे में बताया, तो वहीं इस दौरान उन्होंने कमलनाथ की 15 महीने की कांग्रेस सरकार की तारीफ भी की तो दूसरी और कंप्यूटर बाबा ने प्रदेश की भाजपा सरकार और शिवराज सिंह पर गौ माता की उपेक्षा करने की गंभीर आरोप भी लगाए. 

अपनी यात्रा के बारे में बाबा ने बताया कि उनकी यह यात्रा गौ माता को बचाने के उद्देश्य से 26 सितंबर से चित्रकूट से शुरू की गई थी. खंडवा पहुंचने तक उनकी यह यात्रा करीब 19 जिलों से गुजर चुकी है, जो की 10 अक्टूबर तक प्रदेश के कई जिलों का दौरा करते हुए उज्जैन महाकाल जाकर समाप्त होगी. महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा ने कहा कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार सनातन विरोधी है. हमें सनातन के प्रति आस्था रखने वाली सरकार को लाना है.

'छत्तीसगढ़ में गौ माता का गोबर तक खरीदा जा रहा है'
कांग्रेस की 15 महीने की सरकार में जो गौशाला खोली गई थी, आज उसमें मवेशी नजर नहीं आते. चारे, भूसे, पानी का जो प्रावधान किया था, वह बंद कर दिया गया है. वहां के कर्मचारियों को हटा दिया गया. सरकार योजनाएं बनाकर छाता, डिब्बा, चप्पलें तो बांट रही है लेकिन गौ माता अगर वोट देती, तो सरकार इनके लिए भी कुछ ना कुछ घोषणा करती. आज गौ माता सड़कों पर बैठने को मजबूर है जिससे उनकी मृत्यु हो रही है . गौ माताएं तड़प तड़प कर मर रही है. छत्तीसगढ़ में गौ माता का गोबर तक खरीदा जा रहा है, लेकिन मध्य प्रदेश में कोई योजना तक नहीं है. संतो को भी गौ माता बचाने के दिशा में आगे आना चाहिए.

शिवराज सिंह से है प्रेम, सरकार से हैं नाराज
मीडिया से बात करते हुवे बाबा ने कहा कि भाजपा सरकार ने गौशालाएं तो खोली नहीं और जो कमलनाथ ने गौशाला बनाई थी उसका चारा पानी बंद कर दिया इसलिए गौ माता आज सड़कों पर तड़प तड़प कर मार रही है आज डब्बे छाते और जूता चप्पल की योजनाएं आ गई है लेकिन गौ माता वोट नहीं देती, इसलिए उनके लिए कोई योजना नहीं आई है. हालांकि प्रदेश सरकार को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें शिवराज से तो प्रेम है लेकिन वे सरकार से नाराज है . अगर शिवराज सिंह बुलाएंगे तो वह जरूर जाएंगे और वह अगर अच्छा काम करेंगे तो उनकी पीठ भी थप थप आएंगे .

गौ माता का लगेगा श्राप
महामंडलेश्वर बाबा ने कहा कि जब गौ माता को आप कोई योजना नहीं दोगे, गौ माता को भूखी रहेगी, गौ माता को तड़प तड़प कर मरने के लिए छोड़ोगे, तो गौ माता वोट नहीं देगी तो श्राप तो जरूर . छत्तीसगढ़ में जिस तरह गौ माता का गोबर खरीदने की योजना है इस तरह की योजना प्रदेश में अगर लागू करें तो एक भी गौ माता सड़कों पर नहीं रह पाएगी .

गौ माता का चारा पानी तक बंद करवा दिया
मध्य प्रदेश में इन दिनों संत महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा गौ माता बचाओ यात्रा निकाल रहे हैं. उनकी यात्रा यह यात्रा खंडवा पहुंची, जिसमें करीब 100 साधु संतों का जत्था भी उनके साथ दिखा . इस दौरान कंप्यूटर बाबा ने प्रदेश सरकार पर गौ माता की उपेक्षा करने के गंभीर आरोप लगाए, तो वही कमलनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी 15 महीने की सरकार में पूरे प्रदेश में गौशाला खुलवाई थीं, लेकिन शिवराज सरकार ने गौ माता का चारा पानी तक बंद करवा दिया. गौ माता वोट नहीं देती इसलिए शिवराज सिंह ने गौ माता के लिए कोई भी योजना नहीं लाये, जिसका उन्हें श्राप लगेगा और आने वाले चुनाव में उनकी सरकार चली जाएगी .

यह भी पढ़ें: MP News: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पहुंचे इंदौर, लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पर होने वाले विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget