एक्सप्लोरर

MP Electio: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए BJP ने बनाया प्लान, बैठक में सीएम समेत मौजूद रहे 1168 सदस्य

बीजेपी कार्यसमिति ने बैठक कर फैसला किया है कि पीए मोदी के नेतृत्व में ही सभी चुनाव लड़े जाएंगे. आगामी विधानसभा चुनावों के तहत बीजेपी 20 से 30 जून तक घर- घर संपर्क अभियान चलायेगी.

Bhopal News: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की प्लानिंग के लिए शुक्रवार को बीजेपी कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया है. बैठक चार चरणों में हुई है. बैठक में संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश सह प्रभारी डॉ. रामशंकर कठेरिया, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गी, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते, सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा शामिल हुए थे.

बता दें आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर विशेष कैंपेन चलाया जाएगा, उसके लिए रणनीति बनाई गई है. बीजेपी की कार्य समिति की बैठक में केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक सहित 1168 सदस्य मौजूद हैं. इनमें मोर्चो के राष्ट्रीय पदाधिकारी, मोर्चो के प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री, प्रकोष्ठ के संयोजक, विभाग के प्रदेश संयोजक, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, समस्त महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, निगम मंडलों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, आकांक्षी विधानसभा के प्रभारी, विस्तारक सहित विशेष संपर्क अभियान की जिला टोली के संयोजक और सहसंयोजक सहित 1168 मौजूद हैं. 

20 से 30 जून तक चलेगा अभियान

बीजेपी कार्यसमिति की आयोजित बैठक में विशेष कार्य योजना तैयार की गई है, इसके तहत 21 जून को योग दिवस पर कार्यक्रम किया जाएगा. 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश भर के 10 लाख बूथों पर पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संवाद करेंगे. 20 जून से 30 जून तक घर- घर संपर्क अभियान भी चलाया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के नौ वर्ष की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए चर्चा की गई.

वर्क रिपोर्ट के साथ शामिल हुए जिलाध्यक्ष

बता दें बीजेपी की कार्य समिति की बैठक में सभी जिलाध्यक्षों को निर्देशित किया गया था कि वे अपनी वर्क रिपोर्ट के साथ बैठक में शामिल हों. जिलाध्यक्षों को जो टास्क दिए गए थे उस पर कितना काम किया गया यह रिपोर्ट भी शामिल रहेगी. बैठक को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि बीजेपी की वर्किंग कमेटी सदस्य, सभी सांसद, विधायक, केन्द्र सरकार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ वर्ष पूर्ण होने पर, 30 मई से 20 जून तक अभियान को लेकर रणनीति पर चर्चा की जा रही है. बैठक का आयोजन चार चरणों में हुआ था. आगामी एक महीने तक घर- घर पहुंच अभियान चलाया जाएगा उसी सिलसिले में बैठक कर रणनीति तैयार की गई है. केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ही सभी चुनाव लड़े जाएंगे.

ये भी पढ़ें: MP Politics: दिग्विजय सिंह का सीएम शिवराज पर निशाना, बोले- 'रायसेन के जंगलों में HUT के आतंकी ले रहे ट्रेनिंग'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sagar News: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
Indore News: इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget