एक्सप्लोरर

MP Election 2023: आज से हाईटेक रथ से बीजेपी का चुनाव प्रचार शुरू, प्रदेश की 230 विधानसभा में होगी 2300 रथ सभाएं, क्या है इसमें खास?

MP Election News 2023: बीजेपी प्रदेश की 230 विधानसभाओं में करीब 2300 से ज्यादा रथ सभाओं का आयोजन करेगी. इस दौरान मोदी सरकार, शिवराज सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा जाएगा.

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में बीजेपी पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है. बीजेपी आज से प्रदेश में हाईटेक रथों से चुनावी प्रचार प्रसार अभियान की शुरुआत करने जा रही है. प्रदेश की 230 विधानसभाओं में 2300 रथ सभाएं आयोजित की जाएगी. इन हाईटेक रथों को आज सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है. इस रथ से संदेश दिया जाएगा कि एमपी के मन में मोदी. कार्यक्रम को सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने संबोधित किया. 

बता दें कि राजधानी के बीजेपी कार्यालय से सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद  द्वारा हाईटेक रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है. इन हाईटेक रथों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा, सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की लाइव भाषण आयोजित किए जाएंगे. 

प्रदेश भर में होंगी 2300 रथ सभाएं
बताया जा रहा है विधानसभा चुनाव के समय में बीजेपी प्रदेश की 230 विधानसभाओं में करीब 2300 से ज्यादा रथ सभाओं का आयोजन करेंगी. रथों में मोदी सरकार, शिवराज सरकार की उपलब्धियों के साथ कांग्रेस की नाकामियों की वीडियो फिल्में भी दिखाई जाएगी. इसमें बुंदेली, बघेली सहित अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में संशोधन होगा. 

रथ में हाईटेक सुविधाएं
बीजेपी के हाईटेक रथों में इंटरनेट, टीवी, साउंड सिस्टम विभिन्न भाषणों और गानों की सीडी रहेगी. साथ ही बारकोड होगा, जिसे स्कैन करके बीजेपी के पक्ष में मतदान कराने की प्रतिभा भी कराई जाएगी. इन रथों को आज बीजेपी कार्यालय से सीएम शिवराज सिंह चौहान, संगठन महामंत्री हितानंद जी और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया है. 

कांग्रेस ने बना दिया था बीमारू प्रदेश
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को बीमारू प्रदेश बनाया था. पिछड़ा प्रदेश बनाया था. बुनियादी सुविधाओं का अकाल था. हमारे प्रदेशवासी कांग्रेस के कुशासन को 2003 में उखाडक़र फेंका और तब से अब तक सवा साल छोडक़र प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है. मुझे कहते हुए यह गर्व है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन काम कर रही है. 2003 से 2014 तक प्रदेश में बीजेपी की सरकार काम करती रही, लेकिन केंद्र का सहयोग नहीं मिल रहा था. लेकिन 2014 में नरेन्द्र मोदी जी प्रधानमंत्री बने उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन ऐसा मिला कि मप्र तेजी से आगे बढ़ता चला गया. मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनी, चहुंओर विकास हुआ.

'कुछ लोग शमशान घाट पर तांत्रिक क्रियाएं कर रहे हैं'
वहीं कमलनाथ के लिए उज्जैन मे हो रही पूजा अर्चना को लेकर सीएम शिवराज ने कहा कि हम जनता को अपने काम बता रहे हैं और कुछ लोग शमशान घाट पर तांत्रिक क्रियाएं कर रहे हैं, यह लोकतंत्र है. लोकतंत्र में साधना और उपासना अगर किसी की होती है तो जनता की होती है लोकतंत्र, जनता के विश्वास को जीतने का माध्यम है. जनता की सेवा करो, प्रदेश का विकास करो, लोगों का कल्याण करो. हमने किया है इसलिए जनता से वोट मांगने जा रहे हैं. 

'श्मशान घाट में पूजा करने वालों कैसे भला होगा'
सीएम शिवराज ने कहा कि तुम श्मशान घाट में पूजा करने वालों कैसे भला होगा देश में, प्रदेश का, प्रदेश की जनता का, अरे पूजा होती है तो सात्विक पूजा करो ना महाकाल महाराज के दरबार में. मुझे तकलीफ और आश्चर्य होता है कि तांत्रिक क्रियाएं करा रहे है. इसका मतलब अपने ऊपर भरोसा ही नहीं है. जनता को लूटा और बर्बाद किया है, योजनाएं बंद करने का पाप किया है कांग्रेस ने.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: एमपी चुनाव से पहले दिग्विजय सिंह ने EVM को लेकर फिर छेड़ी बहस! जानें क्या बोले?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget