एक्सप्लोरर

MP Election 2023: 'पहले कांग्रेस लाई भगवा आतंकवाद और अब नफरती हिंदू' बीजेपी ने यूं किया जीतू पटवारी पर पलटवार

MP Election: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी के 'नफरती हिंदू' वाले बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है. इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि कांग्रेस नफरत फैलाने के लिए जनता को बांटने का काम कर रही है.

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. ऐसे में बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के नेता एक दूसरे पर हमलावर होते हुए दिख रहे हैं. इसी बीच कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी (Jeetu Patwari) के नफरती हिंदू वाले बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है. इंदौर (Indore) के महापौर पुष्यमित्र भार्गव (Pushyamitra Bhargava) ने गुरुवार को अभय प्रशाल स्थित संभागीय मीडिया सेंटर में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कहा कि दुख इस बात का है कि कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व फिर चाहे सोनिया गांधी, राहुल गांधी या दिग्विजय सिंह हो वह केवल और केवल जाति और धर्म के आधार पर चुनावी लाभ लेने और नफरत फैलाने के लिए जनता को बांटने का काम कर रहे हैं. 

'यह बयान समाज को बांटने वाला है' 
वहीं राऊ विधानसभा के प्रत्याशी कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी के नफरती हिंदू वाले बयान पर भार्गव ने कहा, 'मुझे ऐसा लगता है कि केवल और केवल विधानसभा चुनाव का लाभ लेने के लिए यह घोर आपत्तिजनक बयान दिया गया है. हिंदू हमेशा सहिष्णु हैं हर सुख दुख में हर वर्ग के साथ खड़े रहने वाला है, लेकिन कांग्रेस नेता अपनी सभा में नफरती हिंदू की नई संज्ञा लेकर आए हैं.' पुष्यमित्र भार्गव ने आगे कहा, 'भारत का यह इतिहास रहा है कि भारत ने कभी भी विश्व में किसी भी अन्य देश पर हमला नहीं किया है, दूसरे सभी देशों से आए शरणार्थियों को शरण दी है. भारत द्वारा विश्व में शांति का प्रस्ताव रखा गया तो यह हिंदुत्व के भाव से ही संभव हुआ है. ऐसे में जीतू पटवारी का ये बयान घोर आपत्तिजनक है, समाज को बांटने वाला है.' 

पहले शब्द गढ़ा था भगवा आतंकवाद
पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि जब हमारी पुलिस, हमारी सेना आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी तब कांग्रेस एक शब्द गढ़ रही थी कि भगवा आतंकवाद. ये शब्द कांग्रेस ने गढ़कर साधु संतों और हिंदू समाज के लिए काम करने वाले लोगों को स्तब्ध किया था. अब कांग्रेस ने एक बार फिर से नया शब्द गढ़ा है, नफरती हिंदू. पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि खरगोन में जिन्होंने दुकानें जलाई, घर जलाए जिन्होंने बहन बेटियों के साथ छेड़खानी की, जिन्होंने मंदिर तोड़े उनको बचाने के लिए कांग्रेस ने एक स्टेटमेंट जारी कर दिया कि हमारी सरकार बनेगी तो हम इन्हें बचाएंगे. 

ये भी पढ़ें: Madhya Pradesh Election: ‘नर्मदा’ के सहारे मध्य प्रदेश में चुनावी नैय्या पार लगाने की जुगत में कांग्रेस

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UCC Bill in MP LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
Indore News: बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री पर लोकायुक्त का शिकंजा, आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा
बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री पर लोकायुक्त का शिकंजा, आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
Embed widget