एक्सप्लोरर

MP Election 2023: भाई-भाई, समधी-समधन तो कहीं चाचा-भतीजा, BJP और कांग्रेस ने रिश्तेदारों को किया आमने-सामने, कड़ा है मुकाबला

MP Assembly Election 2023: प्रदेश की 5 विधानसभा सीटों पर इस बार परिजनों या रिश्तेदारों में चुनावी मुकाबला देखने को मिलेगा. इनमें पहले सीट है डबरा की. यहां इमरती देवी और सुरेश राजे आमने-सामने हैं.

MP Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश में चुनावी बिगुल बग चुका है. प्रदेश में 17 नवंबर को एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे और नतीजों का एलान तीन दिसंबर को किया जाएगा. चुनावी सरगर्मी के बीच कांग्रेस (Congress) और बीजेपी (BJP) ने करीब- करीब अपने सारे प्रत्याशी चुन लिए हैं. हालांकि, कुछ सीटें ऐसी जरूर हैं, जहां दोनों पार्टियों ने जिन उमीदवारों के नामों का एलान किया है, उनको लेकर पार्टी के लोगों के बीच ही विवाद देखने को मिल रहा है.

ऐसी सीटों में से एक है दतिया (Datia). यहां से कांग्रेस ने पहले अवधेश नायक को उमीदवार बनाया, लेकिन कार्यकर्ताओं की मांग पर उनका टिकट काट दिया गया. इसके बाद अब पार्टी ने दतिया से राजेंद्र भारती को मैदान में उतारा है. उनका मुकाबला बीजेपी उमीदवार और प्रदेश के मौजूदा गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) से होगा. वहीं दूसरी तरफ इस बार एमपी चुनाव में भाई-भाई, चाचा-भतीजे यहां तक की समधी-समधन भी आमने- सामने दिखाई देंगे.

एमपी में इस बार परिजन और रिशतेदार आमने-सामने
बता दें प्रदेश की पांच विधानसभा सीटों पर इस बार परिजनों या रिश्तेदारों में चुनावी मुकाबला देखने को मिलेगा. इनमें पहले सीट है डबरा की. यहां इमरती देवी और सुरेश राजे आमने-सामने हैं. दोनों समधी-समधन हैं. यही नहीं इमरती देवी और सुरेश राजे तीसरी बार एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं.  इन दोनों को ही एक-एक बार जीत मिली है. दूसरी सीट जहां परिजन आमने-सामने हैं, वो है सागर सीट.

 टिमरनी सीट पर चाचा-भतीजे का मुकाबला
सागर विधानसभा सीट पर बीजेपी विधायक शैलेंद्र जैन का मुकाबला निधि जैन से होगा, लेकिन दिलचस्प बात ये है कि निधि जैन  शैलेंद्र के छोटे भाई सुनील जैन की वाइफ हैं. वहीं नर्मदापुरम सीट से इस बार दो भाई आमने- सामने हैं. यहां बीजेपी के सीतासरन शर्मा और गिरिजाशंकर शर्मा के बीच मुकाबला है. बता दें कि ये दोनों ही भाई बीजेपी से भी विधायक रहे हैं. वहीं टिमरनी सीट पर चाचा का मुकाबला भतीजे से होगा. 

इस सीट पर विधायक चाचा संजय शाह बीजेपी से तो वहीं उनके भतीजे अभिजीत शाह कांग्रेस से चुनावी ताल ठोकते नजर आएंगे. ऐसा दूसरी बार है, जब ये चाचा-भतीजा आमने-सामने हैं. पिछले चुनाव में चाचा ने यहां भतीजे को मात दे दी थी. आखिरी सीट जिस परिजन आमने- सामने चुनाव लड़गें वो है, देवतलाब सीट. यहां भी चाचा-भतीजे के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा. बीजेपी की ओर से यहां से विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम ताल ठोकते नजर आएंगे. वहीं कांग्रेस ने उनके भतीजे पद्मेश गौतम  को  टिकट दिया है.

MP Election 2023: अमला सीट से प्रत्याशी बदल सकती है कांग्रेस, निशा बांगरे के इस्तीफे के बाद बदलेंगे समीकरण?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget