एक्सप्लोरर

MP Election 2023: एमपी में आचार संहिता लगने के बाद से अलर्ट मोड पर एजेंसियां, 16 दिन में 134 करोड़ की सामग्री जब्त

MP Election 2023 News: प्रदेश में आचार संहिता लगने के बाद से एनफोर्समेंट एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. अब तक इन एजेंसियों द्वारा कार्रवाई कर अवैध शराब, नगदी सोना चांदी जब्त की गई है.

MP Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) विधानसभा की आचार संहिता लगने के बाद से ही प्रदेश सिस्टम पूरी तरह से अलर्ट मोड में है. नौ अक्टूबर से प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू हुई. उसके बाद नौ अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक 134 करोड़ रुपये की सामग्री अब तक जब्त की जा चुकी है. इसमें 23 करोड़ रुपये की अवैध शराब भी शामिल है. 2018 के चुनाव में 73 करोड़ रुपये की सामग्री जब्त की गई थी. 

प्रदेश में आचार संहिता लगने के बाद से एनफोर्समेंट एजेंसियां (एफएसटी,एसएसटी और पुलिस) अलर्ट मोड पर हैं. अब तक इन एजेंसियों द्वारा कार्रवाई कर अवैध शराब, नगदी सोना चांदी जब्त की गई है. नौ अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक प्रदेश में 23 करोड़ रुपये की कीमत की 14 लाख लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त की जा चुकी है, जो पिछले विधानसभा चुनाव की अपेक्षा दोगुनी से भी अधिक है. साल 2018 के चुनाव में छह लाख लीटर शराब जब्त की गई थी. 

14 करोड़ रुपये की नगदी जब्त
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में नौ अक्टूबर से आचार संहिता प्रभावशील है. इस बीच प्रदेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से चुनाव संपन्न कराने के लिए एनफोर्समेंट एजेंसियों द्वारा लगातार कार्रवाईयां की जा रही है. नौ से 24 अक्टूबर तक प्रदेश में 133 करोड़ 88 लाख 77 हजार 215 रुपये की सामग्री जब्त करने की कार्रवाई की गई है. 

उन्होंने बताया कि संयुक्त टीम द्वारा 14 करोड़ 77 लाख 26 हजार 30 रुपये नगद, 23 करोड़ 93 लाख 68 हजार 115 रुपये की अवैध शराब, नौ करोड़ 30 लाख एक हजार 400 रुपये के मादक पदार्थ, 51 करोड़ 77 लाख 97 हजार 936 रुये की अमूल्य धातु, सोना-चांदी, ज्वेलरी और 34 करोड़ 36 लाख 83 हजार 734 रुपये की अन्य सामग्रियां जब्त की गई हैं. बता दें प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जिसके नतीजे तीन दिसंबर को घोषित किए जाएंगे.

MP Election 2023: बीजेपी से बगावत नहीं करेंगे गौरव सन्नी महाजन, सुदेश राय के साथ CM शिवराज से की मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget