एक्सप्लोरर

'आखिर ये कैसा इंसाफ', उमंग सिंघार ने सदन में उठाया मंडला एनकाउंटर का मुद्दा, सरकार से की मांग

Mandla Tribal Encounter: आज फिर विधानसभा में मंडला एनकाउंटर का मुद्दा गूंजा. नेता प्रतिपक्ष उमंघ सिंघार ने जानना चाहा कि क्या मृतक के परिजनों को दो करोड़ मुआवजा राशि सरकार देगी?

MP Assembly Budget Session 2025: मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में कांग्रेस मंडला एनकाउंटर  (Mandla Encounter) पर आक्रामक है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार (Umang Singhar) ने आरोप लगाया कि आदिवासी का एनकाउंटर किया गया. उन्होंने कहा कि आदिवासी के फर्जी मुठभेड़ पर सरकार सदन में चर्चा तक नहीं करना चाहती. बता दें कि कांग्रेस मंडला में हुए नक्सली मुठभेड़ को फर्जी बता रही है.

नेता प्रतिपक्ष ने कहा, "सरकार पीड़ित आदिवासी परिवार को उचित मुआवजा तक नहीं दे रही है. उन्होंने सरकार के रवैये पर सवाल उठाये." उन्होंने कहा कि मामला जांच का विषय है. उमंग सिंघार ने सरकार से जानना चाहा कि क्या मृतक के किसी बच्चे को नौकरी मिलेगी? पीड़ित परिजनों को दो करोड़ रुपये की सहायता राशि मिलेगी? उन्होंने बताया कि ज्यादा दिन नहीं हुए. पुलिसकर्मी की शहादत पर मुख्यमंत्री ने एक करोड़ रुपये देने का ऐलान किया था.

सदन में गूंजा मंडला आदिवासी एनकाउंटर मामला

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मंडला में नक्सली बताकर आदिवासी का एनकाउंटर किया गया. बीजेपी सरकार आखिर कैसा इंसार कर रही है? उन्होंने बताया कि आदिवासी नक्सली नहीं निर्दोष था. इसलिए कांग्रेस एनकाउंटर को फर्जी बता रही है. गौरतलब कि कांग्रेस सदन में मंडला आदिवासी एनकाउंटर मामले को लगातार उठा रही है.

उमंग सिंघार ने इंसाफ के पैमाने पर उठाए सवाल

आज (बुधवार) एक बार फिर नेता प्रतिपक्ष ने सदन में मुद्दा उठाकर सरकार को घेरने का प्रयास किया. उन्होंने बालाघाट फर्जी मुठभेड़ का भी हवाला दिया. कहा कि मौत होने पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकार ने दो बेटों को नौकरी दी थी. गौरतलब है कि सोमवार को आदिवासी एनकाउंटर के विरोध में कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट किया था. कांग्रेस मंडला एनकाउंटर पर सरकार से लगातार सवाल पूछ रही है. नेता प्रतिपक्ष ने सदन में कहा कि सरकार का इंसाफ के प्रति रवैया दोहरा है. सरकार ने शहीद पुलिसकर्मी के परिजनों को एक करोड़ रुपये देने का ऐला किया है. 

ये भी पढ़ें- Rang Panchami 2025: रंग पंचमी के रंग में सरोबार दिखे सीएम मोहन यादव से लेकर बीजेपी और कांग्रेस के नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव का ऐलान, दिवाली से पहले चंबल में होगा औद्योगिक सम्मेलन
CM मोहन यादव का ऐलान, दिवाली से पहले चंबल में होगा औद्योगिक सम्मेलन
CM मोहन यादव ने सुनीं जनसमस्याएं, शिकायतों में देरी पर अधिकारियों को फटकार
CM मोहन यादव ने सुनीं जनसमस्याएं, शिकायतों में देरी पर अधिकारियों को फटकार
महिलाओं और छात्राओं ने बनाई मादा चीता 'मुखी' की विशाल प्रतिकृति, CM मोहन यादव ने की सराहना
महिलाओं और छात्राओं ने बनाई मादा चीता 'मुखी' की विशाल प्रतिकृति, CM मोहन यादव ने की सराहना
कोटा हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को देंगे 4-4 लाख
कोटा हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को देंगे 4-4 लाख

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget