एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश में आत्महत्या का खौफनाक मामला, फंदे से लटके मिले परिवार के 5 लोगों के शव

Alirajpur Mass Suicide: मृतक राकेश सिंह के काका जब सोमवार सुबह उनके घर पहुंचे तो पांचों के शव लटके पाए, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.

Alirajpur Mass Suicide Case: बुराड़ी जैसा खौफनाक आत्महत्या कांड मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में भी देखने को आया है, जहां पर एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी. सामूहिक आत्महत्या का यह मामला जैसे ही सामने आया, सभी के होश उड़ गए. सबसे पहले इसकी सूचना पुलिस को दी गई.

पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को फांसी के फंदे से नीचे उतर गया. पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है कि आखिरकार ऐसी कौन सी मजबूरी आन पड़ी कि एक ही परिवार के पांच लोगों को आत्महत्या करनी पड़ गई. घटना की जानकारी लगते ही अलीराजपुर एसपी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की.

फंदे से लटके मिले 5 शव
सोमवार की सुबह 7.00 बजे मध्य प्रदेश के वालपुर क्षेत्र के गुनेरीगांव में पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले हैं. इस दौरान एसपी राजेश व्यास मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं. मामला गुनेरी पंचायत के ग्राम राउड़ी का है.

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार राकेश पिता जागर सिंह, ललिता पति राकेश सिंह उनकी बेटी लक्ष्मी, बेटा प्रकाश और अक्षय के शव घर में ही फंदे से लटके मिले. इस घटना के बाद क्षेत्र में कोहराम सा मच गया है.

मृतक के काका ने देखा शव
राकेश के काका सुबह उसके घर पहुंचे तो इसकी जानकारी लगी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस जांच कर रही है कि यह साजिश है, हत्या है या फिर आत्महत्या. फिलहाल पुलिस अभी जांच में जुटी है. पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास का कहना है कि इस पूरे मामले को लेकर पुलिस संजीदा है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: MP Assembly Session: एमपी विधानसभा सत्र के पहले दिन कमलनाथ का बड़ा बयान, 'सबका पर्दाफाश होगा'

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश
'अगर रामचंद्र एक शादी करता है तो रहीम को...', UCC लागू करने से पहले सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान
'अगर रामचंद्र एक शादी करता है तो रहीम को...', UCC लागू करने से पहले सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, अब इस देश से खेलना का लिया फैसला
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, इस देश से खेलना का लिया फैसला
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget