एक्सप्लोरर

MP News: नामीबिया से स्पेशल विमान से खाली पेट भारत लाए जाएंगे 8 चीते, जानें वजह

MP Latest News: नामीबिया की राजधानी विंडहोक से 8 चीते भारत लाए जा रहे हैं. हवाई यात्रा के दौरान चीतों को खाली पेट रहना होगा. यहां जानें क्या है इसकी वजह?

भारत के मध्य प्रदेश में कुनो राष्ट्रीय उद्यान (Kuno Wildlife Sanctuary) के लिए यहां से आठ चीते ले जाने के वास्ते एक विशेष बी747 विमान नामीबिया (Namibia) की राजधानी विंडहोक पहुंच गया है. चीतों को हवाई यात्रा के दौरान खाली पेट रहना होगा. भारत में 1950 के बाद से चीतों के विलुप्त होने के बाद उन्हें फिर से देश में भेजा जा रहा है. चीतों को लाने के लिए भेजे गए विमान में विशेष व्यवस्था की गयी है.

विंडहोक में भारतीय उच्चायोग ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘बाघ की भूमि भारत में सद्भावना राजदूतों को लाने के लिए वीरों की भूमि में एक विशेष यान पहुंच गया है.’’

चीतों के अंतर-महाद्वीपीय स्थानांतरण की परियोजना के तौर पर एक मालवाहक विमान से आठ चीते 17 सितंबर को राजस्थान के जयपुर पहुंचेंगे. इनमें से पांच मादा और तीन नर हैं. इसके बाद जयपुर से वे हेलीकॉप्टर से मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में अपने नए बसेरे कुनो राष्ट्रीय उद्यान जाएंगे.

पीएम मोदी जन्मदिन पर कुनो राष्ट्रीय उद्यान को सौंपेंगे चीते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपने जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में इन चीतों को छोड़ेंगे. भारत में चीतों को ला रहे विमान में कुछ बदलाव किए गए हैं ताकि उसके मुख्य केबिन में पिंजड़ों को सुरक्षित रखा जाए लेकिन उड़ान के दौरान पशु चिकित्सक चीतों पर पूरी तरह नजर रख सकेंगे.

विमान को एक चीते की तस्वीर के साथ पेंट किया गया है. यह विशाल विमान 16 घंटे तक उड़ान भरने में सक्षम है और इसलिए ईंधन भरवाने के लिए कहीं रुके बिना नामीबिया से सीधे भारत आ सकता है.

जानें खाली पेट क्यों लाए जाएंगे चीते?

भारतीय वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया था कि चीतों को हवाई यात्रा के दौरान खाली पेट रहना होगा. लंबी दूरी की यात्रा में यह एहतियात बरतना आवश्यक है क्योंकि इससे पशुओं को मिचली जैसी दिक्कत हो सकती है, जिससे अन्य समस्याएं भी पैदा होने की आशंका है.

गौरतलब है कि भारत सरकार ने 1952 में देश में चीतों को विलुप्त करार दे दिया था. छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के साल वन में 1948 में आखिरी चीता दिखा था.

इसे भी पढ़ें:

MP Assembly Session: हंगामे की भेंट चढ़ा मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित

Singrauli News: एनसीएल कर्मचारी ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर दी जान, मां का था इकलौता सहारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती बोले- सरकार का दखल मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारे में क्यों नहीं?
शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती बोले- सरकार का दखल मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारे में क्यों नहीं?
एमपी: निर्मला सप्रे दलबदल मामले में कांग्रेस को हाईकोर्ट से झटका, याचिका हुई खारिज
एमपी: निर्मला सप्रे दलबदल मामले में कांग्रेस को हाईकोर्ट से झटका, याचिका हुई खारिज
MP के छिंदवाडा में सिस्टम शर्मसार, खटिया से पार कराई नदी; रास्ते में हुई प्रसूता की डिलीवरी
MP के छिंदवाडा में सिस्टम शर्मसार, खटिया से पार कराई नदी; रास्ते में हुई प्रसूता की डिलीवरी
'रावण तो यह भी हैं बस रूप बदल गए हैं,' राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री
'रावण तो यह भी हैं बस रूप बदल गए हैं,' राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री

वीडियोज

Sansani | Crime News | Muharram | Poisonous Capsules:मुहर्रम जुलूस में 'जहरीली गोलियां' बांटने की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश!
Ram Mandir Theft | Ayodhya | Champat Rai | Janhit: चंपत राय 'अग्निपरीक्षा' से डर रहे हैं?
Ram Mandir Donation Theft | Sandeep Chaudhary: 'खतरनाक खेल', दान चोरों को बचाया जा रहा है?
Ram Mandir Theft | Shastrartha: इस्तीफा, घोटाले के आरोप और आस्था का सवाल, देखिए पूरी पड़ताल!
Ram Mandir Theft | Champat Rai | Abp News: चढ़ावे घोटाले में क्यों 'चंपत' हैं असली आका?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केतन हत्याकांड: पुलिस ने आरोपी सिया के मां-बाप से की पूछताछ, परिजन बोले- वह हमारी लाडली बेटी
केतन हत्याकांड: पुलिस ने आरोपी सिया के मां-बाप से की पूछताछ, परिजन बोले- वह हमारी लाडली बेटी
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
Lockupp 2: 'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग
'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग
Welcome To The Jungle Records: 'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
TMC Crisis: क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
खूंखार टाइगर के सामने लंगूर की शरारत, वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
खूंखार टाइगर के सामने लंगूर की शरारत, वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य
बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य
Embed widget