एक्सप्लोरर

Preeti Parmar: सीहोर की 12 साल की प्रीति ने फतह किया माउंट एल्ब्रस, CM मोहन यादव ने मिलकर दी बधाई

Preeti Parmar News: सीहोर की प्रीति परमार ने बीते 16 अगस्त को रात एक बजे बेस कैंप से चढ़ाई शुरू की थी और नौ घंटे के भीतर शिखर तक पहुंच गईं. प्रीति के साथ उनके भाई चेतन परमार भी थे.

Preeti Parmar Latest News: यूरोप के सबसे ऊंचे एल्ब्रस पर्वत को फतह करने वाली मध्य प्रदेश की सबसे कम उम्र की पर्वतारोही प्रीति ने मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव से मुलाकात की है. मुलाकात के दौरान सीएम ने 12 वर्षीय प्रीति का सम्मानित किया और उनकी हौंसला अफजाई की. मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने प्रीति को चार लाख रुपये की मदद भी की थी. प्रीति परमार ने मंत्रालय पहुंचकर मुख्यमंत्री मोहन यादव से भेंट की थी. 

सीहोर जिले की 12 वर्षीय बेटी प्रीति परमार ने यूरोप के सबसे ऊंचे पर्वत एल्ब्रस की चढ़ाई करने में सफलता प्राप्त की है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस सफलता के लिए प्रीति को बधाई दी. इस दौरान आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर मौजूद थे. प्रीति ने इस सफलता का श्रेय परिजन और बड़े भाई चेतन परमार को दिया है, जो उनके कोच और मार्गदर्शक भी हैं.

प्रीति ने 16 अगस्त को शुरू की चढ़ाई
बता दें मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रीति परमार को चार लाख की आर्थिक मदद भी की, जिससे प्रीति को इस साहसिक अभियान में कोई आर्थिक परेशानी न हो. प्रीति ने बीते 16 अगस्त को रात एक बजे बेस कैंप से चढ़ाई शुरू की थी और नौ घंटे के भीतर शिखर तक पहुंच गईं. प्रीति के साथ उनके भाई चेतन परमार भी थे, जिन्होंने पहली ही कोशिश में इस पर्वत को फतह किया. उनकी योजना थी कि वह 15 अगस्त को पर्वत के शिखर पर पहुंचें, लेकिन  खराब मौसम के कारण उन्हें इसे स्थगित करना पड़ा. 

मौसम खराब होने के बावजूद प्रीति और चेतन ने अपने दृढ़ संकल्प और साहस के बल पर इस चुनौती को पूरा किया. प्रीति की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया है. बता दें एल्ब्रस पर्वत (ऊंचाई 5,642 मीटर) को फतह करना हर पर्वतारोही का सपना होता है. प्रीति ने इस चुनौती को स्वीकार कर इसे पूरा किया, जो उनकी असाधारण क्षमता और हिम्मत को दर्शाता है. मोहन यादव ने प्रीति को पर्वतारोहण बैग देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

ये भी पढ़ें: कोलकाता रेप केस से सबक, मध्य प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में टाइट होगी सुरक्षा, लगेंगे CCTV

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget