एक्सप्लोरर

वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुसीबत को दिया न्यौता, इंस्टाग्राम पर शेयर किया फोन नंबर तो आने लगे ऐसे ऐसे कॉल!

Monalisa Instagram: प्रयागराज महाकुंभ से फेमस हुईं मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर अपनी बड़ी मम्मी का फोन नंबर शेयर किया, जिसके बाद उन पर फोन आने लगे. यह नंबर अब स्विच ऑफ जा रहा है.

Monalisa Phone Number Viral Video: प्रयागराज महाकुंभ 2025 से चर्चा में आईं मोनालिसा सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम या यूट्यूब पर मोनालिसा लगातार वीडियो बनाती रहती हैं, जिसे हजारों लोग देखते हैं. हाल ही में उनके यूट्यूब चैनल पर 1 लाख सब्सक्राइबर्स होने पर सिल्वर बटन मिला. अब उनका एक वीडियो काफी सुर्खियों में आ गया है, जिसमें मोनालिसा एक फोन नंबर शेयर करती दिख रही हैं. 

मोनालिसा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोन नंबर शेयर करते एक वीडियो अपलोड किया गया था, जो देखते ही देखते वायरल हो गया. लोग ये वीडियो शेयर करते चले गए और अंजाम यह हुआ कि वीडियो में बताए गए नंबर पर लोगों ने फोन करने शुरू कर दिए. 

मोनालिसा ने शेयर किया था बड़ी मम्मी का नंबर
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने मोनालिसा के इस कदम पर नाराजगी जताई और कहा कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था. दरअसल, आप भी वीडियो में देख सकते हैं कि वायरल गर्ल मोनालिसा अपनी बड़ी मम्मी के साथ बैठी हैं और कह रही हैं कि दिया हुआ नंबर उनकी बड़ी मम्मी का ही है. अगर किसी को उनसे कोई काम हो तो वह इस नंबर पर फोन कर सकता है. मोनालिसा ने बताया था कि उनके पास पर्सनल फोन नहीं है. 

वीडियो में मोनालिसा नंबर दिखाते हुए कह रही थीं, "ये मेरी बड़ी मम्मी का नंबर है. किसी को भी अगर कॉन्टैक्ट करना हो तो इस नंबर पर करे. किसी भी चीज की जरूरत हो तो बड़ी मम्मी को कॉल करे." मोनालिसा ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि सोशल मीडिया फेम बनने के बाद कई सारे इवेंट्स में लोग उन्हें इनवाइट करना चाहते हैं, लेकिन उनके पास नंबर न होने की वजह से उनसे कॉन्टैक्ट करना मुश्किल होता है. हो सकता है इसलिए मोनालिसा ने अपनी बड़ी मम्मी का नंबर वीडियो में शेयर किया हो. 

लोगों ने वीडियो पर किए कई कमेंट
हालांकि, मोनालिसा का प्लान तब बैकफायर हो गया जब उन्हें लगातार फोन आने लगे. अब लोगों का कहना है कि यह नंबर स्विच ऑफ जा रहा है. कई लोग मोनालिसा के वीडियो पर गलत कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने पूछा कि क्या मोनालिसा इस नंबर से व्हॉट्सएप नहीं चलाती हैं? किसी और ने उन्हें आई लव यू कहा तो वहीं तीसरे ने बताया कि नंबर लग नहीं रहा है, यानी उसने कॉल कर के देखा होगा. फिलहाल, मोनालिसा का इसपर कोई रिएक्शन नहीं आया है. 

निमिषा श्रीवास्तव एसोसिएट प्रोड्यूसर हैं, जिनकी विशेषज्ञता राजनीति, राज्य, सरकार की नीतियों, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों की कवरेज में है. उन्होंने उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड, पंजाब, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत हिंदी पट्टी के विभिन्न राज्यों के चुनावी विश्लेषण पर काम किया है. निमिषा श्रीवास्तव ने साल 2020 से पत्रकारिता जगत में आधिकारिक रूप से कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत ज़ी न्यूज़ से की. पिछले चार वर्षों से वह एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की शुरुआत से पहले उन्होंने प्रिंट, टीवी, रेडियो और एनजीओ क्षेत्रों में इंटर्नशिप के जरिए अनुभव प्राप्त किया. निमिषा को चुनाव, राजनीति और साहित्य से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
CM मोहन यादव की अपील, 'कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं'
CM मोहन यादव की अपील, 'कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं'
इंदौर कुटुंब न्यायालय के जज से नाराज वकील, व्यवहार को लेकर जताई आपत्ति
इंदौर कुटुंब न्यायालय के जज से नाराज वकील, व्यवहार को लेकर जताई आपत्ति

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget