एक्सप्लोरर

CM मोहन यादव की सुरक्षा में चूक, काफिले में घुसी काली गाड़ी, पुलिस को देख भागा लड़का

Mohan Yadav Convoy Security Breach: सीएम मोहन यादव के काफिले में कार घुस गई. कार में सवार लोगों को हिरासत में ले लिया गया है. कार गुना से आई थी और गलत दिशा से आ रही थी.

CM Mohan Yadav Security Breach: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई. भोपाल की वीआईपी रोड पर सीएम मोहन यादव के काफिले में एक काली कार आ घुसी. गनीमत रही कि सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया. गाड़ी का नंबर MP 08 ZA 3262 था. 

बताया जा रहा है कि ट्रैफिक पुलिस ने जब कार को रोका, तो गाड़ी के अंदर बैठा एक लड़का भाग खड़ा हुआ. वहीं, कार में बैठे बाकी लोग नशे में पाए गए. पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है. 

गुना से भोपाल आया था कार चालक
फिलहाल, भोपाल की कोहेफिजा थाने में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस आगे की जांच कर रही है. पुलिस ने जानकारी दी है कि सीएम के काफिले में घुसी यह कार गलत साइड से आ रही थी और ड्राइवर भी नशे में गाड़ी चला रहा था. जांच में पाया गया है कि कार चालक गुना से पासपोर्ट बनवाने आया था. 

धीमी हुई सीएम मोहन यादव के कफिले की रफ्तार
मामला गुरुवार (19 जून) की शाम का है. मुख्यमंत्री के काफिले में गाड़ी घुसने से काफिले की रफ्तार धीमी हो गई. कार चालक की करतूत से मुख्यमंत्री के काफिले की सुरक्षा में चूक हो गई.

सीएम मोहन यादव ने लाडली बहनों के लिए किया ऐलान
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऐलान किया है कि बीजेपी की लाभाकारी 'लाडली बहना योजना' की पात्र महिलाओं को 2028 विधानसभा चुनाव से पहले हर महीने 3,000 रुपये मिलने शुरू हो जाएंगे. सीएम ने दावा किया है कि बीजेपी सरकार अपना वचन निभाएगी. यह जवाब उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के सवाल पर दिया. 

इस योजना के तहत साल 2023 से हर महीने पात्र महिलाओं को 1250 रुपये मिलते आ रहे हैं. 2023 विधानसभा चुनाव के बाद से ही यह योजना लागू हो गई थी. इसके बाद काफी समय से यह चर्चा चल रही थी कि महिलाओं के लिए यह सहायता राशि बढ़ाई जाएगी, लेकिन ऐसा कब होगा इस बात की कोई चर्चा नहीं थी. 

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Dussehra 2026: मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला

Embed widget