एक्सप्लोरर

Bhopal Jail: 'जेल में होती है अवैध वसूली', मिर्ची बाबा का भोपाल जेल अधीक्षक पर आरोप 

Bhopal Jail News: मिर्ची बाबा (Mirchi Baba) का आरोप है कि भोपाल जेल अधीक्षक राकेश भांगरे ने कथा की धनराशि जुटाने के लिए मुझे बुलाया था. सहयोग के रूप में नकद राशि मांगा था.

Bhagwat of Bhopal: हाल ही में भोपाल जेल से रिहा हुए वैराग्यनंद त्यागी उर्फ मिर्ची बाबा ने वहां के भोपाल जेल अधीक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मिर्ची बाबा ने कहा कि जेल में कैदियों से अवैध वसूली के लिए जमकर मारपीट की जाती है. मोटी रकम लेकर जेल काटने वालों को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जाता है. बाबा ने जेल अधिकारी की संपत्ति की जांच की मांग भी की है.

मिर्ची बाबा ने आरोप लगाए हैं कि जेल में होने वाली कथा के लिए धनराशि एकत्रित करने के लिए कैदियों को प्रताडि़त किया जाता है. मैं, भी इस प्रताड़ना का शिकार हुआ हूं. मिर्ची बाबा का कहना है कि 2023 में चंडीगढ़ के कथा वाचक हरि ठाकुर और 2024 में कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य ने जेल में कथा की थी, जिसे जेल अधीक्षक ने कराई थी. आयोजन में खर्च की गई राशि शासन ने उपलब्ध नहीं कराई थी, बल्कि कैदियों को प्रताड़ित कर अवैध वसूली की गई थी. 

मेरी मुलाकात पर लगाया बैन

बाबा ने आरोप लगाते हुए कहा कि जेल अधीक्षक राकेश भांगरे ने कथा की धनराशि जुटाने के लिए मुझे भी बुलाया था. मुझसे कहा गया कि जेल में कथा होना है. सहयोग के रूप में नकद राशि दें. मैंने कहा कि मैं तो सन्यासी हूं. मेरे पास पैसा नहीं है. मेरे मना करने पर मेरी मुलाकात पर चार महीने तक बैन लगा दिया गया. बाद में कोर्ट के आदेश पर मेरी मुलाकात अपने लोगों से शुरू हुई.

भू-माफियाओं का बनता है अलग से खाना

बाबा ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब मैं जेल में था, तब जेल में देवास के एक भू माफिया को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जाता था. यहां तक की उसका खाना भी जेल के अस्पताल वार्ड से अलग से बनाया जाता था. बाबा का कहना है कि जेल में होने वाली कथा आयोजन को लेकर मैंने आरटीआई लगाई है. कथा का किस मद से यह आयोजन हुआ. फिलहाल, इसका जवाब जेल प्रशासन की ओर ने नहीं दिया गया है.

सभी आरोप निराधार

दूसरी तरफ, जेल अधीक्षक राकेश भांगरे ने मिर्ची बाबा द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया है. जेल अधीक्षक के अनुसार कथा जन सहयोग से कराई गई. इससे जुड़े तमाम प्रमाण जेल मुख्यालय को सौंपे दिए गए हैं.  कथा के चौथे दिन महाराज ने स्वयं इस बात का जिक्र किया था कि कथा कैदियों के कल्याण के लिए की जा रही है. कथा नि:शुल्क की जा रही है.

Indore News: डिप्रेशन से जूझ रहे बेटे ने बूढ़ी मां को उतारा मौत के घाट, लंबे समय से मायके रह रही थी पत्नी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सबूत न मिटे... हाथ पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट, ससुराल से तंग आकर महिला ने दी जान; पीठ पर मिले रॉड के निशान
हाथ पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट, ससुराल से तंग आकर महिला ने दी जान; पीठ पर मिले रॉड के निशान
Datia Bypoll 2026: टिकट विवाद के बीच दतिया पहुंचे डिप्टी CM देवड़ा, मां पीतांबरा से मांगा आशीर्वाद  
मध्य प्रदेश: टिकट विवाद के बीच दतिया पहुंचे डिप्टी CM देवड़ा, मां पीतांबरा से मांगा आशीर्वाद  
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का चुनावी शंखनाद, बताया क्या है उनकी प्राथमिकता
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का चुनावी शंखनाद, बताया क्या है उनकी प्राथमिकता

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
Embed widget