एक्सप्लोरर

Corona in Jabalpur: जबलपुर में कोरोना ने फिर दी दस्तक, तुर्की से आए मर्चेंट नेवी के अधिकारी कोविड पॉजिटिव

तुर्की से जबलपुर लौटे मर्चेंट नेवी के एक अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव आने से जबलपुर में हड़कम्प मचा है. फिलहाल मरीज के सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए दिल्ली भेजा गया है.

Corona in Jabalpur: तुर्की से जबलपुर लौटे मर्चेंट नेवी के एक अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव आने से जबलपुर में हड़कम्प मचा है. उसे न केवल जबलपुर मेडिकल कालेज अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती किया गया है बल्कि सेम्पल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए दिल्ली भी भेजा गया है. ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग विशेष सतर्कता बरत रहा है. बताते है कि नेवी अधिकारी को कोरोना वैक्सीन की एक भी डोज नहीं लगी है.

मरीज को कोविड अस्पताल में किया गया भर्ती
क्षेत्रीय संचालक, स्वास्थ्य विभाग,डॉ संजय मिश्रा ने बताया कि तुर्की की राजधानी इस्तांबुल से पहले दोहा और फिर मुंबई होते हुए जबलपुर पहुंचे मर्चेंट नेवी अधिकारी तेजस्वी पलिया की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है. यह अधिकारी 12 दिसंबर को मुंबई से विमान द्वारा जबलपुर पहुंचे थे. 20 दिसंबर को कोरोना की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद उन्हें मेडिकल कालेज अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया.

ओमिक्रॉन को लेकर बढ़ी सतर्कता
 कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के खतरे के बीच जिले में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड में संदिग्ध यात्रियों की जांच कराई जा रही है. विदेश से आने वाले प्रत्येक नागरिक की सेहत पर नजर रखते हुए सैंपलिंग कराई जा रही है. नेवी अधिकारी की मेडिकल कालेज अस्पताल के वायरोलाजी लैब से पाजिटिव रिपोर्ट जारी होने के बाद सेम्पल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए दिल्ली भेजा गया है.

 साईं कालोनी संजीवनी नगर निवासी तेजस्वी पलिया 21 वर्ष मर्चेंट नेवी में हैं. जो प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत तुर्की गए थे. तुर्की से दोहा व मुंबई होते हुए वे विमान से गत दिवस जबलपुर पहुंचे थे. जबलपुर आने के कुछ दिन बाद उन्हें साधारण सर्दी जुकाम हुआ जिसके बाद कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया. तेजस्वी के घर में कुल चार सदस्य हैं. एहतियात के तौर पर उनकी भी कोविड सैंपलिंग कराई जा रही है. वहीं 12 दिसंबर को वे जिस विमान से जबलपुर पहुंचे थे, उसमें सवार अन्य यात्रियों को अलर्ट किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें:

Bihar Corona Update: लगातार दूसरे दिन सिर्फ पटना और सिवान से ही मिले कोरोना के नए केस, 24 घंटे में 9 लोग हुए स्वस्थ

UP Election 2022: नाथ संप्रदाय पर दिए विवादित बयान को लेकर सतीश मिश्रा का हो रहा है जमकर विरोध, जानिए पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget