एक्सप्लोरर

Mandsaur News: सरकारी राशन घोटाले में अनशन पर बैठे लोगों ने मंत्री को लौटाया वापस, बाद में अधिकारियों की इस बात पर हुए राजी

PDS Ration Scam: मंदसौर में राशन घोटाले को लेकर अनशन पर बैठे लोंगों ने मंत्री हरदीप सिंह डंग की बात को नकार दिया. बाद में अधिकारियों द्वारा मिले आश्वासन पर उन्होंने अपना अनशन खत्म किया.

Mandsaur Protesters Made Minister Return: मंदसौर (Mandsaur) जिले के सीतामऊ में अनशन कर रहे हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता और नेताओं ने मंत्री हरदीप सिंह डंग (Hardeep Singh Dang) को उल्टे पांव लौटा दिया. इसके बाद अपर कलेक्टर आरपी वर्मा ने पीडीएस राशन घोटाले के मामले में अनशन कर रहे लोगों का आंदोलन समाप्त करवाया. इस मामले में 8 दिन के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है.

ये था पूरा मामला

बता दें कि 10 फरवरी को सीतामऊ में एक गोदाम में पीडीएस के राशन की खबर मिलने के बाद तहसीलदार टीना मालवीय ने छापामार कार्रवाई की थी. इस दौरान शासकीय अनाज बरामद किया गया था. पूरे मामले को लेकर लोगों द्वारा निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग लगातार उठाई जा रही थी. इस मांग पर अमल में हो रही देरी के कारण लोगों ने आंदोलन शुरू कर दिया. इस क्रम में लादूना चौराहे पर अरविंद चौहान के नेतृत्व में हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं को नेताओं ने अनशन शुरू कर दिया. यह अनशन पिछले 1 सप्ताह से चल रहा था. 

हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं और नेताओं का अधिकारियों से यह कहना था कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. यह राशन का घोटाला बड़े पैमाने पर किया जा रहा था, जबकि कार्रवाई उतनी गंभीरता से नहीं हो पाई है. इसके अलावा कुछ शासकीय राशन भी इधर-उधर कर दिया गया.

MP News: भोपाल में अधिकारी कागजों पर चला रहे हैं जल जीवन मिशन योजना, बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने जताई भ्रष्टाचार की आशंका, जांच की मांग की

शिवराज सरकार के मंत्री को लौटना पड़ा वापस

मंगलवार को आंदोलन समाप्त करवाने के लिए शिवराज सरकार के मंत्री हरदीप डंग धरना स्थल पर पहुंचे. इस दौरान आंदोलनकारियों ने मंत्री के आश्वासन को सिरे से नकार दिया और धरना समाप्त करने से इंकार कर दिया. मंत्री हरदीप सिंह डंग को धरना स्थल से उल्टे पांव लौटना पड़ा. इसके बाद अपर कलेक्टर आरपी वर्मा मौके पर पहुंचे और उन्होंने 1 सप्ताह में कार्रवाई का आश्वासन दिया,  जिसके बाद धरना समाप्त हो गया. 

कार्रवाई नहीं तो फिर आंदोलन होगा

हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट रूप से कहा है कि 8 दिन का समय मांगा गया है अगर 8 दिन के भीतर उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो आगे फिर आंदोलन शुरू हो जाएगा. उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर आगे आंदोलन शुरू हुआ तो फिर किसी भी आश्वासन पर समाप्त नहीं किया जाएगा.

Ujjain: रंग पंचमी के मौके पर महाकाल के दरबार से निकले मन्नतों के ध्वज, जानें- क्या है इसकी मान्यता

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जबलपुर: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की मौत
जबलपुर: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की मौत
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बलिदान से गौरवांवित हो रहा देश-प्रदेश
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बलिदान से गौरवांवित हो रहा देश-प्रदेश
शस्त्र पूजन भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
शस्त्र पूजन भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget