एक्सप्लोरर

MP News: सीहोर में MSP पर गेंहू खरीद आज से शुरू, महिलाएं निभा रही हैं बड़ी भूमिका 

Sehore News: सीहोर में इस साल केंद्रों पर उपज बेचने के लिए 94 हजार से अधिक किसानों ने पंजीयन कराया है. खास बात ये है कि इस बार महिलाओं को भी खरीदी के काम से जोड़ा गया है.

Madhya Pradesh Sehore Wheat Procurement: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सीहोर (Sehore) में आज से समर्थन मूल्य केंद्रों पर गेहूं खरीदी की शुरुआत होने वाली है. जिले में 203 केंद्रों पर गेहूं खरीदी शुरू होगी. इन केंद्रों पर स्लॉट बुक करने वाले किसान (Farmers) ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य वाहनों से उपज ला सकेंगे. हर केंद्र पर पीने के पानी, छांव में बैठने और आग बुझाने से संबंधित पर्याप्त इंतजाम करने का दावा प्रशासन ने किया है. गेहूं खरीदी के लिए अधिकांश केंद्र वेयर हाउस पर ही बनाए गए हैं. 

बदली गई थी तारीख 
जिले भर में इस साल केंद्रों पर उपज बेचने 94 हजार से अधिक किसानों ने पंजीयन कराया है. निर्धारित 203 केंद्र पर पहले 25 मार्च से खरीदी होनी थी लेकिन किसी कारण से शासन ने तारीख 4 अप्रैल कर दी थी. जिला आपूर्ति अधिकारी एसके तिवारी ने बताया कि 196 केंद्र गोदाम स्थापित, एक साइलो, दो मंडी स्तर पर, चार समिति स्तर पर स्थापित केंद्र रहेंगे. बीते कुछ सालों से खरीदी के समय बारदाने का संकट था जिसे लेकर इस बार 23 हजार से अधिक गठान बुलाकर केंद्रों पर पहुंचाई गई हैं. अफसरों का कहना है कि जरूरत पड़ी तो और गठान भिजवाई जाएंगी.

महिलाओं को भी जोड़ा गया
वहीं, इस बार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर महिलाओं को भी खरीदी के काम से जोड़ा गया है. उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्रों की जिम्मेदारी दी जा रही है. जिले के 25 केंद्रों पर महिलाओं को खरीदी की जिम्मेदारी मिली है. इससे 250 से ज्यादा महिलाओं को रोजगार मिला है. जानकारी अनुसार जिले में करीब तीन लाख से अधिक हेक्टर में गेहूं की फसल की बुआई की गई थी. इस बार बंपर पैदावार हुई है जिसके चलते खरीदी केंद्रों पर बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष खरीदी का लक्ष्य भी बढ़ाया गया है.

किए गए हैं ये इंतजाम

गेहूं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए ग्रेडिंग की व्यवस्था.
प्रत्येक उपार्जन केंद्र पर नोडल अधिकारियों की तैनाती.
उपज की तौल होने पर किसान एवं उपार्जन केंद्र प्रभारी के बायोमेट्रिक सत्यापन से ही देयक जारी होंगे.
भंडारण के लिए 84 लाख मीट्रिक टन क्षमता की जगह रिक्त. 

ये भी पढ़ें: 

MP News: नकली IDA ऑफिसर बन रो हाउस अलॉट करने के नाम की लाखों रुपये की धाखाधड़ी, जानें पूरा मामला

Indore Suicide Case: प्यार में नाकाम रहने पर प्रेमिका ने दी जान, खून से सना सुसाइड नोट बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
सागर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, 13 पटवारी निलंबित, 137 को नोटिस जारी
सागर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, 13 पटवारी निलंबित, 137 को नोटिस जारी
सन फार्मा का MP में विस्तार, 3,000 करोड़ निवेश का प्रस्ताव
सन फार्मा का MP में विस्तार, 3,000 करोड़ निवेश का प्रस्ताव
'PM मित्र पार्क धार में पॉलिएस्टर उद्योग के विस्तार को मिलेगा नया आयाम'- CM मोहन यादव
'PM मित्र पार्क धार में पॉलिएस्टर उद्योग के विस्तार को मिलेगा नया आयाम'- CM मोहन यादव

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
पडिक्कल से लेकर गायकवाड़, भारतीय बल्लेबाज रहे फ्लॉप; दूसरा वनडे भी हारी इंडिया-ए
पडिक्कल से लेकर गायकवाड़, भारतीय बल्लेबाज रहे फ्लॉप; दूसरा वनडे भी हारी इंडिया-ए
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Embed widget