एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश में बारिश थमते ही उमस ने किया परेशान, IMD ने बताया इससे कब मिलेगी राहत?

MP Weather News: मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी 19 अगस्त के बाद से मध्य प्रदेश में फिर तेज बारिश का दौर शुरू होगा. हालांकि, 19 अगस्त तक प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होती रहेगी.

Madhya Pradesh Weather Update: मध्य प्रदेश के कई शहरों में बीते आठ दिनों से हो रही बारिश का दौर थम गया है. बारिश थमने के साथ ही एक बार फिर लोगों को उमस ने परेशान करना शुरू कर दिया है. गर्मी और उमस से बचने के लिए लोग कूलर-एसी का उपयोग करने के लिए मजबूर हैं. इधर मौसम विभाग के अनुसार आगामी 19 अगस्त के बाद ही प्रदेश में फिर से अच्छी बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान है.
 
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी 19 अगस्त के बाद से प्रदेश में फिर तेज बारिश का दौर शुरू होगा. हालांकि, 19 अगस्त तक प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होती रहेगी. मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव था, वह अब और भी प्रभावशाली होकर लो प्रेशर एरिया में बदल गया है. एक अन्य साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी एक्टिव हो रहा है, इसके बाद प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अच्छी बारिश होगी. 

भोपाल में कैसा है मौसम?
इधर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हो रही है, लेकिन भोपाल सहित आसपास के जिलों में बारिश का दौर थमा हुआ है. मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सतना, पन्ना, अनूपपुर, देवास, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी में तेज बारिश की संभावना जताई है. जबकि 18 अगस्त को खरगोन, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला में बारिश की संभावना है.

वहीं 19 और 20 अगस्त को विदिशा, अशोकनगर, खरगोन, बैतूल, नरसिहंपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सिंगरौली, सिवनी, ग्वालियर, भिंड, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, देवास, रायसेन, छतरपुर, निवाड़ी, छतरपुर में अच्छी बारिश की संभावना जताई है. हालांकि, इस दौरान भोपाल और आसपास के जिलों में अच्छी बारिश की संभावना नहीं है. 

बारिश थमने से बढ़ा तापमान 
राजधानी भोपाल सहित आसपास के जिलों में बीते आठ दिनों से तेज बारिश नहीं हुई है. कई जिलों में बारिश का दौर पूरी तरह से थमा हुआ है, जिसकी वजह से तापमान में भी इजाफा हो रहा है और उमस भी अपना असर दिखा रही है. आज भोपाल का अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया.

जबकि सीहोर में 31, अशोनगर, 29, इंदौर, 28, उज्जैन 28, गुना 29, ग्वालियर में 30, छतरपुर 31, छिंदवाड़ा 29, जबलपुर 28, दतिया 31, दमोह, 30, देवास 28, धार 28, बालाघाट 28, बुरहानुपर 29, बैतूल 28, भिण्ड 31, रतलाम 28, सतना 30 और सागर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर लोगों में आक्रोश, उज्जैन में संत और महिलाएं भी प्रदर्शन में शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India@2047 Conclave: 'ये बदलता हुआ भारत है', abp के मंच से भोजशाला पर भी बोले CM मोहन यादव
'ये बदलता हुआ भारत है', abp के मंच से भोजशाला पर भी बोले CM मोहन यादव
जबलपुर: शादी के 99 दिन बाद वकील बेटी की मौत, पिता बोले- सेना में मेजर पति ने दहेज के लिए परेशान किया
जबलपुर: शादी के 99 दिन बाद वकील बेटी की मौत, पिता बोले- सेना में मेजर पति ने दहेज के लिए परेशान किया
Sehore News: सीहोर में विवाहित महिला से दरिंदगी, घर में घुसकर आरोपी ने हाथ-पैर बांधकर किया रेप, केस दर्ज
सीहोर में विवाहित महिला से दरिंदगी, घर में घुसकर आरोपी ने हाथ-पैर बांधकर किया रेप, केस दर्ज
MP News: India @ 2047 Conclave में शामिल होंगे CM मोहन यादव, मध्य प्रदेश के बदलाव पर रखेंगे विजन
India @ 2047 Conclave में शामिल होंगे CM मोहन यादव, मध्य प्रदेश के बदलाव पर रखेंगे विजन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News: ऑनलाइन बुकिंग चालू, पर सिस्टम 'अंधा'!
Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: खिड़कियां सील, बंद इमरजेंसी एग्जिट! रूह कंपा देने वाली दास्तां!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Sandeep Chaudhary:मालवीय नगर अग्निकांड पर सबसे तीखा प्रहार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप को जिसका डर था वही हुआ, स्पीकर रोकते रह गए, लेकिन पास हो गया US प्रेसिडेंट के खिलाफ प्रस्ताव
ट्रंप को जिसका डर था वही हुआ, स्पीकर रोकते रह गए, लेकिन पास हो गया US प्रेसिडेंट के खिलाफ प्रस्ताव
यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, प्रशासक बनाए जाने पर उठाए सवाल, पूछा- कब होंगे चुनाव?
यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, प्रशासक बनाए जाने पर उठाए सवाल, पूछा- कब होंगे चुनाव?
सूर्यकुमार यादव से क्योंं छीनी गई कप्तानी, वजह आ गई सामने
सूर्यकुमार यादव से क्योंं छीनी गई कप्तानी, वजह आ गई सामने
Delhi Weather: दिल्ली की गर्मी से बरसात देगी राहत, तापमान में आएगी कमी, आज बारिश का अलर्ट जारी
दिल्ली की गर्मी से बरसात देगी राहत, तापमान में आएगी कमी, आज बारिश का अलर्ट जारी
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
'ईरान पर हम हमले नहीं कर रहे...', टेंशन के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा ऐलान
'ईरान पर हम हमले नहीं कर रहे...', टेंशन के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा ऐलान
DU Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में निकली बंपर भर्ती, 1 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी; 25 जून तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में निकली बंपर भर्ती, 1 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी; 25 जून तक करें आवेदन
Android फोन्स पर प्राइवेसी के लिए मिलते हैं ये धाकड़ फीचर्स, आईफोन वालों को आज भी इनका इंतजार
Android फोन्स पर प्राइवेसी के लिए मिलते हैं ये धाकड़ फीचर्स, आईफोन वालों को आज भी इनका इंतजार
Embed widget