एक्सप्लोरर

MP News: लोकायुक्त पुलिस ने बिछाया जाल, 10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धरा गया तहसीलदार का रीडर

Bhind News: मध्य प्रदेश के भिंड (Bhind) जिले में भ्रष्टाचार चरम पर है. ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने गोहद तहसीलदार कार्यालय में नायब तहसीलदार के रीडर को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है.

Madhya Pradesh Tehsildar Reader Arrested: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में इस समय लगातार लोकायुक्त की टीम सक्रिय दिखाई दे रही है. आए दिन सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के यहां छापे मारे जा रहे हैं और रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए कर्मचारी अफसर पकड़े जा रहे हैं. मध्य प्रदेश के भिंड (Bhind) जिले में भ्रष्टाचार (Corruption) चरम पर पहुंच रहा है. यही वजह है कि एक के बाद एक लोकायुक्त (Lokayukta) की कार्रवाई यहां देखने को मिल रही है. खासकर जिले के गोहद में हालत सबसे ज्यादा खराब हैं. सोमवार दोपहर भी अचानक ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने गोहद तहसीलदार कार्यालय में पदस्थ नायब तहसीलदार के रीडर को रंगे हाथों रिश्वत (Bribe) लेते हुए गिरफ्तार किया है.

मांगी 15 हजार रुपये की रिश्वत
कार्रवाई करने पहुंची लोकायुक्त की टीम ने रीडर मनीष शर्मा द्वारा टुडीला गांव रहने वाले फरियादी नेतराम कुशवाह से 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी. कार्रवाई करने आए लोकायुक्त अधिकारियों ने बताया की फरियादी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गयी थी कि उनकी जमीन जिले के तुडीला गांव में स्थित है लेकिन उसके बंटवारे के लिए उन्होंने जिला पंचायत गोहद में आवेदन दिया था. लम्बे समय तक काम को अटका कर रखा गया. इसके बाद एंडोरी नायब तहसीलदार के रीडर मनीष शर्मा द्वारा उनसे बंटवारा कराने को लेकर 15 हजार की रिश्वत मांगी.

रंगे हाथों गिरफ्तार
पीड़ित ने मामले की शिकायत ग्वालियर लोकायुक्त से की जिसपर टीम ने वॉइस रिकॉर्डर के जरिए आरोपी रीडर को गोहद जिले से ही ट्रैप करने का प्लान बनाया. तय रणनीति के तहत फरियादी नेतराम कुशवाह गोहद पहुंचा और आरोपी से बातचीत की जिसके बाद आरोपी रीडर ने उसे अपने साथ कर में बिठाया और उसके कुछ समय बाद कर से उतार दिया. इसी बीच उसने 10 हजार रुपये फरियादी से कार में ही रखवा दिए. जिसके बाद लोकायुक्त ने ट्रैप करते हुए रीडर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है.

भीड़ ने किया विरोध 
गौरतलब है कि, रीडर की गिरफ्तारी के समय तहसीलदार कोर्ट में काफी भीड़ थी. ऐसे में कोर्ट परिसर में इकट्ठा भीड़ विरोध करने लगी. लोकायुक्त निरीक्षक राघवेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि जब लोगों ने विरोध किया तो हमने पूरा घटनाक्रम लोगों को बताया कि किस तरह रीडर घूस की मांग कर रहा था. इसके बाद किसी ने विरोध नहीं किया. आपको बता दें कुछ माह पहले 21 फरवरी को जिला कार्यालय गोहद में विवाह प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 3000 की रिश्वत लेते हुए पंचायत सचिव वीरेंद्र सिंह को लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार किया था.

ये भी पढ़ें:

Gwalior News: कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता ने कहासुनी में की पत्नी की गोली मारकर हत्या, आरोपी ऋषभ भदौरिया को जिला बदर कर चुकी है पुलिस

Indore News: इंदौर में बनाई गई पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम, मॉडर्न टेकनॉलजी से अपराधियों पर कसेगी नकेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
Datia By-Poll: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget