एक्सप्लोरर

MP News : गन्ना लेने जा रहे युवक की थाने में डंडो से की पिटाई, एसपी ने एसआई और दो आरक्षकों को किया निलंबित

सीहोर: मध्यप्रदेश के सीहोर में गन्ना लेने गए एक युवक की पुलिस ने थाने में जमकर पिटाई की. जिसके बाद पुलिसवालों पर कार्रवाई करते हुए एसपी ने तीन को निलंबित कर दिया है.

सीहोर: मध्यप्रदेश के सीहोर से पुलिस की बर्बरता का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि 15 नवंबर को पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के नाम पर थाने बुलाया और उसकी बेरहमी से पिटाई की. जिससे युवक की कमर के नीचे गंभीर चोट आई हैं. इसके बाद मामले को लेकर युवक ने 17 नवंबर को एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है. और एसपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए  एसआई और दो आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

गन्ने लेने गए युवक की थाने में की पिटाई

जानकारी के अनुसार अभिषेक पिता वेदप्रकाश उम्र 45 साल निवासी गंज बजरिया 15 नवंबर को घर से गन्ने लेने निकला था. जिसे कोतवाली पुलिस ने एक रिश्तेदार के मामले में पूछताछ के नाम पर थाने में बैठा लिया, लेकिन पूछताछ कर रहे पुलिसकर्मियों को जब युवक ने कोई जानकारी नहीं होने की बात कही तो एसआई मनोज मालवीय और दो अन्य आरक्षकों ने युवक की प्लास्टिक के डंडों से पिटाई करना शुरू कर दिया. इसके साथ ही उन्होंने युवक को जानकारी नहीं देने पर उसके परिजनों को जेल भेजने की धमकी भी दी. साथ ही रात भर उसे थाने में बंद रखा गया और बेरहमी से मारपीट की गई.

एसपी ने किया एसआई और दो आरक्षकों को निलंबित

वहीं जब अगले दिन परिजन कोतवाली थाने आए तो युवके को उनके साथ भेज दिया गया. जिसके बाद युवक ने बताया कि गंभीर चोट आने के बाद मेरी बहन ने मुझे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, लेकिन मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं हो रहा है. इसलिए मैं भोपाल की किसी अच्छी अस्पताल में इलाज कराना चाहता हूं. साथ ही मैं ये भी चाहता हूं कि एसआई मनोज मालवीय सहित दोनों आरक्षकों पर कठोर कार्रवाई की जाए. ज्ञात हो कि युवक की कमर के नीचे गंभीर चोटे आई है. इस मामले को लेकर एसपी मयंक अवस्थी ने बताया शिकायत के आधार पर एसआई मनोज मालवीय और दो आरक्षकों को निलंबित कर दिया गया है, और मामले की जांच कराई जा रही है.

ये भी पढ़ें-

Basti News: हरीश द्विवेदी ने कहा- सांसद खेल महाकुंभ का मकसद खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है

MP News: मध्य प्रदेश में कोरोना से संबंधित सभी प्रतिबंध हटाए गए, सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, स्विमिंग पूल सब पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोसमी में आदिवासियों के घर उजड़े तो भड़के शिवराज चौहान, अफसरों पर नाराज
कोसमी में आदिवासियों के घर उजड़े तो भड़के शिवराज चौहान, अफसरों पर नाराज
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget