एक्सप्लोरर

Sehore में MSP पर फसल बेचने वाले किसानों की समस्या, सर्वर डाउन होने से धीमा पड़ा रजिस्ट्रेशन, ये है पंजीयन की आखिरी तारीख

Sehore News: सीहोर में किसानों को उपार्जन के लिए पंजीयन कराने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सर्वर डाउन होने के चलते पंजीयन की आखिरी तारीख चले जाने का डर किसानों को सता रहा है.

MP Registration For Procurement Server Down: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मार्च माह में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी लगभग शुरू हो जाएगी. इसके लिए पंजीयन की प्रक्रिया जारी है. सीहोर (Sehore) जिले में सोसायटीओं के अलावा भी कामन सर्विस सेंटर सहित एमपी ऑनलाइन व अन्य माध्यमों से किसान उपार्जन के लिए पंजीयन करा सकते हैं. किसानों के पास अब मात्र 8 दिन बचे हैं हुए हैं. इस बीच किसानों को पंजीयन कराना अनिवार्य है अन्यथा वे उपार्जन केंद्रों पर गेहूं की उपज बेचने के पात्र नहीं होंगे. जिले में अभी तक करीब 60 हजार से अधिक किसानों ने समर्थन मूल्य पर उपज बेचने के लिए पंजीयन कराया है, जबकि जिले में करीब 2 लाख 85 हजार किसान हैं.

5 मार्च तक होगा पंजीयन

सीहोर जिले में समर्थन मूल्य पर किसानों की उपज खरीदने के लिए किसानों ने पंजीयन की प्रक्रिया शुरू की है. इसके तहत 5 मार्च तक पंजीयन का कार्य किया जाएगा. इसके लिए किसानों को अलग-अलग तरह से मोबाइल के माध्यम से भी पंजीयन कराने की सुविधा दी है. इसके अलावा किसी भी एमपी ऑनलाइन सेंटर कॉमन सर्विस सेंटर सोसायटीओं में पंजीयन केंद्र बनाया गया है. जहां किसान जाकर अपना पंजीयन करा सकते हैं. इस साल किसानों को शासन ने अपनी उपज बेचने के लिए नई सुविधा दी है. इसके तहत किसानों को उनके द्वारा तय की गई तारीख पर उपज बेचने के लिए पास के केंद्र पर जाना होगा. इसके अलावा किसानों को अपने गांव के नजदीक उपार्जन केंद्र पर उपज बेचने के लिए छूट प्रदान की गई है. ताकि किसानों को अपनी उपज तोल कराने के लिए कोई परेशानी ना हो.

Indore में चोरों ने की अनोखे अंदाज में चोरी, पहले खाया खाना फिर गये बाथरूम, अंत में एक गलती पड़ गई भारी

पोर्टल में आ रही है समस्या

समर्थन मूल्य पर उपज बेचने के लिए किसान से पंजीयन का कार्य कराया जा रहा है, लेकिन पंजीयन के पोर्टल में बार-बार समस्या आ रही है. इसके चलते आए दिन किसान परेशान हो रहे हैं. किसानों का कहना है कि सोसायटीओं में पंजीयन के लिए जब जाते हैं तो सर्वर की समस्या हो रही है, इससे किसानों का पंजीयन नहीं हो पा रहा है. वहीं किसान आए दिन सोसाइटी के चक्कर पंजीयन कराने के लिए काट रहे हैं.

किसान ने अपने खेत में कितने तरह की फसल लगाई है. इसकी रिपोर्ट गिरदावरी में चढ़ी हुई है. इसके अनुसार ही किसानों का पंजीयन का काम किया जा रहा है. यदि किसानों ने 10 एकड़ में गेहूं का रकबा बताया है तो उसके खेत में गिरदावरी रिपोर्ट में भी 10 एकड़ में ही गेहूं की फसल होना जरूरी है. यदि ऐसा नहीं होता है तो किसान के खेत में गिरदावरी में जितनी फसल चढ़ी हुई है उसके अनुसार ही पंजीयन किया जाएगा. इसके अलावा गेहूं की फसल के प्रति एकड़ के हिसाब से लिमिट भी शासन ने निर्धारित की है. उसके आधार पर किसानों से उपार्जन केंद्र पर उपस्थित अफरीदी की जाएगी.

जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि समर्थन मूल्य पर गेहूं फसल के उपार्जन के लिए पंजीयन का कार्य तेजी से चल रहा है. इसके लिए जिले में अलग-अलग जगहों पर पंजीयन केंद्र बनाए गए हैं. इसके अलावा किसान अपनी सुविधाओं के अनुसार अपने मोबाइल से भी पंजीयन करा सकते हैं.

BNP Dewas Vacancy 2022: देवास के बैंक नोट प्रेस में कई पदों पर निकली भर्ती, जानें- पद, वेतन, पात्रता और आवेदन की प्रकिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget