एक्सप्लोरर

MP: मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले बढ़ी संघ की सक्रियता, मोहन भागवत कर रहे हैं लगातार दौरे

MP: मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं. वहीं राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आरएसएस और उसके अनुषांगिक संगठनों की राज्य में सक्रियता पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा है.

MP News: मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं, यह चुनाव कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों के बीच कशमकश भरे होना है, इस संभावना को कोई नहीं नकार सकता. यही कारण है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने इन चुनावों पर खास नजर बनाई हुई है. राज्य में हुए वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था. 

लिहाजा, वर्ष 2023 के चुनाव में किसी तरह की कमीबेशी न रह जाए, इसके लिए बीजेपी की ओर से एड़ी चोटी का जोर लगाया जा रहा है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को बीजेपी का मातृ संगठन माना जाता है, मगर संघ कभी भी खुले तौर पर चुनावी गतिविधियों में हिस्सेदारी नहीं लेता. पर्दे के पीछे रहकर बीजेपी के लिए जमीन जरूर तैयार करता है. सूत्रों का कहना है कि संघ ने जमीनी स्तर के आकलन की प्रक्रिया को तेज कर रखा है और वर्तमान विधायकों के अलावा जहां कांग्रेस से विधायक हैं, उन स्थानों की स्थिति का भी ब्यौरा जुटाया जा रहा है.

संघ से जुड़े लोग अपनी सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ा रहे
कई विधायकों का फीडबैक नकारात्मक आया है, जिसके चलते उनके टिकट भी कट सकते हैं, इसके साथ ही संघ से जुड़े लोग अपनी सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ा रहे हैं. संघ के प्रमुख सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के भी मध्यप्रदेश के दौरे लगातार हो रहे हैं. उनके इन प्रवासों को भी सियासी चश्मे से देखा जा रहा है. इन प्रवासों के दौरान भागवत ने समाज के अलग-अलग प्रतिनिधियों से बैठक की और अपनी बात कहने के साथ उनके भी विचार सुने. भागवत के अलावा भी संघ के प्रमुख लोगों की राज्य में गतिविधियां बढ़ रही हैं.

इंदौर में विहिप की तीन दिवसीय सन्यासी मंडल और प्रबंध समिति की भी हुई बैठक 
इतना ही नहीं, इंदौर में विश्व हिंदू परिषद की तीन दिवसीय सन्यासी मंडल और प्रबंध समिति की बैठक भी हुई. इस बैठक में लव जिहाद, धर्मातरण जैसे मुद्दे छाए रहे. बैठक में यह भी तय हुआ है कि विहिप, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, संतों और समाज के चिंतकों के साथ मिलकर इन स्थितियों से मुकाबला करेगा. यह निर्णय उस इलाके में हुई बैठक में लिया गया है, जहां सबसे ज्यादा इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं.

 RSS की राज्य में सक्रियता पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आरएसएस और उसके अनुषांगिक संगठनों की राज्य में सक्रियता पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा है. इसकी वजह इसी साल होने वाले राज्य के विधानसभा चुनाव भी हैं, क्योंकि वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे का मुकाबला रहा था. आगामी चुनाव में भी मुकाबला बराबरी का रहने की संभावना है. लिहाजा, बीजेपी के लिए संघ ने जमीन मजबूत करने के प्रयास तेज कर दिए हैं.

Bhind News: अवैध हथियार गुजरात ले जाने वाले 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी कट्टे- जिंदा कारतूस बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में घुसपैठ का नया रूट? 4 युवतियां बरामद, NIA को भेजा पत्र
भारत में घुसपैठ का नया रूट? 4 युवतियां बरामद, NIA को भेजा पत्र
'एक की वजह से पूरी कौम को...', मुस्लिम संगठन की अपील- गरबे से दूर रहें
'एक की वजह से पूरी कौम को...', मुस्लिम संगठन की अपील- गरबे से दूर रहें
इंदौर: तीन बस्तियों पर बुलडोजर, पुलिस पर पथराव, महिलाओं समेत 9 हिरासत में
इंदौर: तीन बस्तियों पर बुलडोजर, पुलिस पर पथराव, महिलाओं समेत 9 हिरासत में
'लाडली बहना महंगी पड़ गई', एमपी सरकार पर बढ़ा बोझ? CM मोहन यादव का बयान
'लाडली बहना महंगी पड़ गई', एमपी सरकार पर बढ़ा बोझ? CM मोहन यादव का बयान

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
Embed widget