एक्सप्लोरर

Raisen News: बच्चों के विवाद पर दो समुदायों में हिंसक झड़प, एक की मौत, 52 लोग घायल

MP News: होली की देर रात रायसेन जिले में दो समुदायों के विवाद ने हिंसक रूख अख्तियार कर लिया. घटना में एक आदिवासी युवक की मौत और दोनों समुदाय से 52 लोग घायल हो गए हैं.

Raisen News: होली की देर रात रायसेन जिले में दो समुदायों के विवाद ने खूनी रूप ले लिया. घटना में एक आदिवासी युवक की मौके पर मौत हो गई और दोनों समुदायों के करीब 52 लोग घायल हो गए. एक्शन में आए पुलिस प्रशासन ने जिले में पहली बार तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों के अतिक्रमण पर बुलडोजर चलवा दिया. मामला सिलवानी क्षेत्र के गांव खमरिया का है. बताया जा रहा है कि आदिवासी समुदाय के बच्चे होली मना रहे थे. शब ए बारात की रात कुछ बच्चों का इलाके से निकलना हुआ. दोनों पक्षों में मामूली झगड़ा बड़ा विवाद बन गया. पुलिस के सामने ही आगजनी की घटना को लोग अंजाम देते नजर आए.

दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प में एक की मौत, 52घायल

दरअसल बीती रात दो समुदायों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि गांव में कई घरों, दुकानों और बाइकों को आग के हवाले कर दिया गया. 22 वर्षीय आदिवासी युवक राजू की गोली लगने से मौत हो गई और 52 लोग घायल हो गए. घटना में समुदाय विशेष के 11 लोग और आदिवासी समाज के 41 लोग घायल हुए हैं.

सूचना पाकर देर रात भारी पुलिस बल के साथ रेंज के आईजी, DIG, कलेक्टर, एसपी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने में जुट गए. पुलिस ने 16 आरोपियों में से 13 को गिरफ्तार कर लिया है. सीएम शिवराज सिंह चौहान भी घायल आदिवासियों का हाल जानने भोपाल के हमीदिया अस्पताल पहुंचे.

Indore Holi 2022: इंदौर में पुलिसकर्मियों ने जमकर खेली होली, ऐसे मनाया रंगों के त्योहार का जश्न

मृतक के परिजनों को 5 लाख, घायलों को दो 2 लाख का एलान

उन्होंने खूनी झड़प में मारे गए परिजनों को 5 लाख, गंभीर घायलों को 2 लाख और मामूली घायलों को 50- 50 हजार रुपए देने की घोषणा की. तनाव की स्थिति को देखते हुए लगभग आसपास के 6 थानों की पुलिस फोर्स और एसटीएफ की एक कंपनी मौके पर तैनात की गई है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है. जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी रात से ही डेरा डाले हुए हैं. मौके पर IG दीपिका सूरी, DIG जगत सिंह राजपूत, SP विकास शाहवाल, कलेक्टर अरविंद दुबे सहित भारी पुलिस तैनात है. 

MP News: कांग्रेस में मच रहे घमासान पर कैलाश विजयवर्गीय का तंज, कहा- G-3 के खिलाफ काम कर रहा G-23

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP से बासमती का निर्यात ठप, बीच समुद्र में फंसा चावल, किसानों-व्यापारियों की बढ़ी चिंता
MP से बासमती का निर्यात ठप, बीच समुद्र में फंसा चावल, किसानों-व्यापारियों की बढ़ी चिंता
MP News: CM मोहन यादव ने सिंहस्थ के लिए 3600 करोड़ के नए प्रावधान किए, गीता भवन का भूमि-पूजन
MP News: CM मोहन यादव ने सिंहस्थ के लिए 3600 करोड़ के नए प्रावधान किए, गीता भवन का भूमि-पूजन
विदाई भाषण में दिग्विजय सिंह ने बताया 'फ्यूचर प्लान', अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र कर दिए ये संकेत
विदाई भाषण में दिग्विजय सिंह ने बताया 'फ्यूचर प्लान', अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र कर दिए ये संकेत
Indore News: 'मैं भी सोचता हूं EV खरीदना है, लेकिन...', इंदौर में हुए दर्दनाक हादसे पर बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
'मैं भी सोचता हूं EV खरीदना है, लेकिन...', इंदौर में हुए दर्दनाक हादसे पर बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
Surgical Complications: गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
Embed widget