एक्सप्लोरर

Indore Corona News: कोरोना की तीसरी लहर का कहर जारी, पिछले 24 घण्टे में 3,169 नए संक्रमित

Corona News: इंदौर शहर में कोरोना अपना हर दिन नया रिकार्ड बनाता जा रहा है शुक्रवार को इंदौर में सबसे बड़ा कोरोना विस्फोट हुआ है. वहीं छह माह बाद फिर से रिकार्ड मौत हुई है.

Indore Corona Update: इंदौर शहर में कोरोना अपना हर दिन नया रिकार्ड बनाता नजर आ रहा है. शुक्रवार को इंदौर में सबसे बड़ा कोरोना विस्फोट हुआ है. कोरोना की तीसरी लहर ने आते ही तेजी से अपना रंग दिखाया है. शहर में कोरोना के 24 घंटे में 3,169 व्यक्तियों के सैंपल की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है. वहीं तीन मरीजों की मौत भी हुई है. 

क्या हैं आंकड़े
मध्यप्रदेश के शहर इंदौर में कोरोना के हर दिन रिकार्ड तोड़ आंकड़े सामने आ रहे हैं. तीसरी लहर के चलते कोरोना असर बढ़ता ही जा रहा है. जहां प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बेतहाशा इजाफा होता दिखाई दे रहा है. वहीं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा हर दिन की जा रही रैंडम सैंपलिंग के अंतर्गत लिए गए करीब 12,144 नागरिकों के सैंपल में सभी सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे. सैंपल जांच की रिपोर्ट शुक्रवार देर रात को जारी की गई. जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार अब तक कि रिकार्ड तोड़ संख्या 3,169 व्यक्तियों की कोरोना संक्रमित रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इन सभी व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण के लक्षण मिले हैं. 

छह माह बाद दर्ज हुए आंकड़े
इंदौर में कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़े ने 3000 की सख्या पार की है. जो अब तक कि सबसे ज्यादा है. शुक्रवार तक इलाजरत संक्रमित मरीजों की संख्या 20,340 है. हालांकि अधिकतर मरीज सामान्य हालत में हैं. करीब 200 ऐसे मरीज हैं जिनका हास्पिटल में उपचार जारी है. वहीं संक्रमण दर बढ़कर 26.89 फीसदी तक पहुँच गई है. इंदौर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीएस सेतिया के अनुसार शुक्रवार को 3169 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. वहीं स्वस्थ होकर हास्पिटल से 713 मरीज डिस्चार्ज किये गए हैं. वहीं शुक्रवार को तीन मरीजो को मौत भी हुई है. हालांकि इस तीसरी लहर में मौतें कम दर्ज की गई है. जिसका प्रमुख कारण शहर में अधिकतर लोगों का वैक्सिनेशन है. तीन मौतों का आंकड़ा करीब छह माह बाद दर्ज हुआ है.

क्या मिले निर्देश
वहीं शहर में अब तक कोरोना से कुल मौतों का आंकड़ा 1403 हो गया है. सभी शहरवासियों से लगातार अपील की जा रही है कि कोरोना की तीसरी लहर के चलते सावधानी बरतें. मास्क लगाए व भीड़-भाड़ वाली जगह में जाने से बचें. वहीं शुक्रवार शाम जिला आपदा प्रबंधन समिति सदस्यों के साथ कलेक्टर द्वारा सरकारी व निजी स्कूल संचालकों के साथ बैठक कर संचालकों को निर्देश दिए गए. स्कूलों में बच्चे जो किसी कारणवश स्कूल नहीं आ रहे हैं उन बच्चों को वैक्सीनेशन जरूर किया जाए. अगर किसी स्कूल संचालक द्वारा वैक्सीनेशन में लापरवाही देखी जाएगी तो तत्काल स्कूल संचालक के ऑफिस को शील कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

Sehore News: निलंबित टीआई ने दी महिला नायब तहसीलदार को धमकी, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो एसपी ने किया हस्तक्षेप

Bijapur News: नक्सलियों ने सड़क बनाने में लगी 3 गाड़ियों को फूंका, मजदूरों को बंधक बनाकर दे दी ये धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
IND vs ZIM T20: अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
Embed widget