एक्सप्लोरर

Dewas News: देवास बना नंबर वन, मुख्यमंत्री शिवराज ने इंदौर में प्रशासन को किया सम्मानित

CM Shivraj Singh Chouhan: मुख्यमंत्री ने स्वच्छता प्रेरक सम्मान समारोह में देवास प्रशासन को सम्मानित किया है. इस दौरान प्रशासन को प्रतीक चिन्ह और एक करोड़ रुपए की राशि भेंट की गई.

Indore News: इंदौर में आयोजित स्वच्छता प्रेरक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला और निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान को सम्मानित किया. इस दौरान नगर निगम को एक करोड़ रुपए की राशि पुरस्कार स्वरूप दी गई. प्रदेश स्तरीय स्वच्छता प्रेरक सम्मान समारोह इंदौर में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नगर निगम प्रशासक चंद्रमौली शुक्ला व नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान को सम्मानित कर प्रतीक चिन्ह भेंट किया. 

भारत सरकार द्वारा मिला था बेस्ट अवार्ड
विगत माह में भारत सरकार से स्वच्छता सम्मान देवास शहर को प्राप्त हुआ था. इसके साथ ही देवास शहर को स्वच्छता सफाई मित्र चैलेंज में प्रथम स्थान आने, थ्री स्टार रेटिंग में तीसरा स्थान तथा एक से दस लाख की आबादी में दसवां स्थान प्राप्त करने और बेस्ट इनोवेटिव प्रैक्टिसेस में बेस्ट अवार्ड भारत सरकार द्वारा दिया गया था. देवास नगर निगम की इस उपलब्धि पर आयोजित प्रदेश स्तरीय स्वच्छता प्रेरक सम्मान समारोह में नगर निगम को सम्मानित किया गया. 

क्या होती है प्लॉग रनिंग
देवास कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला के नेतृत्व में हाल ही में स्वच्छता प्रेरणा महोत्सव के तहत प्लॉग रनिंग का आयोजन किया गया था. इस प्लॉग रनिंग में देवास ने विश्व में प्रथम स्थान हासिल करते हुए रिकॉर्ड बनाया है. देवास में 17.8 किलोमीटर के प्लॉग रनिंग में 2.3 प्लास्टिक और अन्य कचरा एकत्रित किया है. इस दौड़ को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया. इस प्लॉग रनिंग में देवास के विद्यार्थियों के साथ साथ दो दर्जन समाजसेवी संस्थाओं ने भी हिस्सेदारी की थी. बता दें कि प्लॉग रनिंग का मतलब होता है एक लंबी दौड़, जिसमें रनर कचरा उठाते हुए दौड़ता है. इससे जोगिंग के साथ-साथ स्वच्छता का संदेश भी प्रसारित होता है. देशभर में स्वच्छता प्रेरणा महोत्सव के तहत प्लाॅग रनिंग का आयोजन हो रहा है.

बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास
देवास कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने पुरस्कारों को लेकर देवास की जनता को इसका श्रेय दिया है. उन्होंने कहा है कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में और भी बेहतर प्रदर्शन करने की दिशा में कार्य योजना तैयार की जा रही है. देवास कलेक्टर माफियाओं के खिलाफ अभियान में भी महत्वपूर्ण कार्रवाई कर चुके हैं. इसकी तारीफ पूर्व में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की जा चुकी है.

ये भी पढ़ें-

Jabalpur News: जबलपुर फूड महोतस्व में मिलेगा मटर का मुरब्बा,मटर का केक, जानिए कैसे बढ़िया स्वाद जिताएगा इनाम

Sehore News: दिन में छिपानेर मेले में भीड़-भाड़ और रात में नाइट कर्फ्यू, डीएम के आदेश का नहीं हो रहा है पालन

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, चश्मदीद ने बताया खौफनाक मंजर
ग्वालियर में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, चश्मदीद ने बताया खौफनाक मंजर

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget