एक्सप्लोरर

MP Foundation Day: मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर हफ्ते भर चलेगा आयोजन, 1 से 7 नवंबर तक होंगे ये कार्यक्रम

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर जिले का मुख्य कार्यक्रम एक नवम्बर को मानस भवन में होगा. कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, लोकतंत्र सेनानियों और शहीद सैनिकों के परिजनों को आमंत्रित किया जायेगा.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में एक से सात नवम्बर तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे. स्थापना दिवस पर जिले का मुख्य समारोह एक नवंबर को मानस भवन में आयोजित किया जायेगा. मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर एक नवम्बर को सुबह 8 बजे जिले भर में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली जायेगी. साथ ही जिला मुख्यालय स्थित सभी शासकीय और ऐतिहासिक भवनों में रोशनी की जायेगी. स्थापना दिवस पर स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों की गायन, वादन, नृत्य, वाद-विवाद आदि प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जायेगी.

मानस भवन में होगा कार्यक्रम
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर जिले का मुख्य कार्यक्रम एक नवम्बर को मानस भवन में होगा. कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, लोकतंत्र सेनानियों और शहीद सैनिकों के परिवारजनों को विशेषतौर पर आमंत्रित किया जायेगा. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के संबोधन का लाइव प्रसारण भी होगा. मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर सप्ताह भर आयोजित की जाने वाली गतिविधियों में दूसरे दिन 2 नवम्बर को लाडली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. इसमें मदनमहल रेलवे स्टेशन से कछपुरा तक लाडली लक्ष्मी पथ का निर्माण प्रमुख होगा. इस पथ पर रंगोली आदि की प्रतियोगिताएं होंगी.

3 नवंबर से खेलकूद का आयोजन
सात दिवसीय आयोजन के तीसरे दिन तीन नवम्बर को स्वच्छता और सजावट पर केन्द्रित गतिविधियों के अंतर्गत ऐतिहासिक स्मारकों, महापुरुषों की प्रतिमाओं और प्रमुख बाजारों में साफ-सफाई की जायेगी. साथ ही महत्वपूर्ण स्थलों पर 67 दीपों का प्रज्जवलन होगा. तीन नवंबर से ही खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होगा जो 6 नवम्बर तक चलेगा. इसी प्रकार चौथे दिन चार नवंबर को एक जिला, एक उत्पाद योजना के तहत कृषि उपज मंडी परिसर में रैली का आयोजन किया जायेगा. रोजगार दिवस अंतर्गत जिले में आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम में विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत वित्त वर्ष 2022-23 में लाभान्वित हितग्राहियों को स्वीकृति और वितरण पत्र जनप्रतिनिधियों से दिलाये जायेंगे. 

इन कार्यक्रमों का आयोजन
पांच नवंबर को मध्य प्रदेश के गौरव के दृष्टिगत रखते हुए नाटक, लोक नृत्य और जननायकों पर केन्द्रित प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी. जबकि छह नवंबर को वन्य प्राणी सुरक्षा, ऊर्जा, पर्यावरण और जल संरक्षण पर केन्द्रित सेमिनार, व्याख्यान और चित्रकला प्रतियोगिताएं होंगी. साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री का निर्माण, क्रय-विक्रय और उपयोग पर लगे प्रतिबंध के प्रति जनजागरूकता के लिए रैली निकाली जायेगी. मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर आयोजित सात दिवसीय गतिविधियों का समापन सात नवम्बर को मानस भवन में होगा. आयोजित कार्यक्रम में सप्ताह भर के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण के साथ होगा.

यह भी पढ़ें: 
Jabalpur News: खेल मंत्री यशोधरा सिंधिया ने की बीसीसीआई के फैसले का स्वागत, कहा- महिला समानता को मिलेगा बढ़ावा

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रतलाम: लव मैरिज के बाद पारिवारिक विवाद, युवक पर फायरिंग से हड़कंप
रतलाम: लव मैरिज के बाद पारिवारिक विवाद, युवक पर फायरिंग से हड़कंप
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Dussehra 2026: मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
Embed widget