एक्सप्लोरर

MP: दुखी किसान ने कटी सोयाबीन की फसल में लगाई आग, दिग्विजय सिंह ने शिवराज सिंह चौहान को घेरा

MP Farmers News: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले और धार जिले के किसान ने अपनी खराब सोयाबीन की फसलों में आग लगाकर उसे नष्ट कर दिया. पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को ट्वीट किया.

MP News: सरकार द्वारा भले ही बार-बार दावा किया जा रहा है कि खेती लाभ का धंधा बन रही है, किसानों की आर्थिक स्थिति सुधर रही है, लेकिन इन दावों के विपरीत कई किसानों के लिए खेती का लाभ धंधा बनती नजर नहीं आ रही है. इस वर्ष हुई अति जलवृष्टि की वजह से किसानों की फसल खराब हो गई है.

किसानों को मुनाफा तो दूर लागत तक नहीं निकली. अपनी खराब फसल को देख दुखी हुए एक किसान ने अपनी तीन एकड़ की सोयाबीन की फसल को ही आग के हवाले कर दिया. इधर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने इसका वीडियो शेयर किया है.

दिग्विजय सिंह ने क्या कहा?

राज्यसभा सांसद और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने धार जिले का एक वीडियो एक्स पर शेयर कर लिखा कि कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान देखिए मप्र को 7 बार कृषि कर्मण्य अवार्ड दिलाने वाला किसान सोयाबीन की फसल के उचित दाम नहीं मिलने पर किस तरह कलेजे पर पत्थर रखकर अपने ही द्वारा उगाई फसल को आग लगाने को मजबूर हैं. उन्होंने लिखा कि यह वीडियो मप्र के धार जिले की बदनावर विधानसभा का है. 

सीहोर में भी तीन एकड़ फसल में लगाई आग

इधर सीहोर जिले के ग्राम ढाबला केलवाड़ी के किसान भरत सिंह मेवाड़ा एवं रवि परमार ने तीन एकड़ भूमि में खराब हुई सोयाबीन की फसल में आग लगाकर नष्ट कर दिया. ग्राम चंदेरी की किसान व समाजसेवी एमएस मेवाड़ा ने बताया कि विगत एक माह से कई गांवों के किसानों के साथ अति जलवृष्टि से खराब हुई सोयाबीन की फसल का सर्वे कराकर बीमा व मुआवजा दिलाए जाने के लिए कमिश्नर से लेकर तहसीलदार तक ज्ञापन दिया गया, लेकिन शासन की ओर से कोई कार्यवाही नहीं किए जाने की वजह से किसान काफी चिंतित होकर अपनी सोयाबीन की फसल को आग के हवाले कर रहे हैं. 

'लागत निकलना भी मुश्किल'

मध्य प्रदेश में किसान लगातार सोयाबीन की फसल के भाव को लेकर आंदोलन कर रहे थे. भारी बारिश की वजह से सोयाबीन की फसल खराब होने के कारण लागत मूल्य भी नहीं निकल पाने की वजह से किसान काफी परेशान है. किसानों का कहना है कि सरकार हमारी बिल्कुल नहीं सुन रही है. इसलिए किसान सोयाबीन खराब सोयाबीन को लेकर दुखी व परेशान है और खराब सोयाबीन की फसल में आग लगाने को मजबूर हैं.

समाजसेवी एमएस मेवाड़ा ने बताया कि मध्य प्रदेश में हजारों ऐसे किसान हैं जो खराब सोयाबीन की फसल को लेकर काफी परेशान हो रहे हैं जिनका लागत मूल्य भी नहीं निकल पा रहा है. किसान कर्ज के दल-दल में धसता चला जा रहा है और मध्य प्रदेश सरकार किसानों को लेकर गंभीर नहीं है.

यह भी पढे़ें: Cyclone Dana: एमपी में भी चक्रवाती तूफान 'दाना' मचाएगा तबाही! इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धार भोजशाला केस: SC के अंतरिम आदेश पर कांग्रेस MLA आरिफ मसूद बोले, 'उम्मीद है आगे...'
धार भोजशाला केस: SC के अंतरिम आदेश पर कांग्रेस MLA आरिफ मसूद बोले, 'उम्मीद है आगे...'
मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Embed widget