एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh: आई फ्लू का असर, प्रदेश में तेजी से फैल रहा आई फ्लू, एनएचएम ने जागरुकता के लिए दिए ये 7 जरूरी टिप्स

MP News: बदल रहे मौसम की वजह से प्रदेश भर के जिलों में आंखों का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. आई फ्लू की चपेट में ज्यादातर बच्चे आ रहे हैं. कहा जा रहा है कि आई फ्लू से पीड़ित बच्चे स्कूल न जाएं.

Eye Flu In Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में इन दिनों आई फ्लू तेजी से फैल रहा है. यह बीमारी एक व्यक्ति के पास से दूसरे के पास जाने में जरा भी देर नहीं लग रही है. प्रदेश भर के अस्पतालों में आई फ्लू के मरीज बड़ी तेजी से पहुंच रहे हैं. इधर एनएचएम ने भी आई फ्लू के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोगों के जागरूकता के लिए एडवाइजरी जारी कर 7 टिप्स दिए हैं.

पल-पल बदल रहे मौसम (कभी बारिश तो कभी उमस) की वजह से प्रदेश भर के जिलों में आंखों का संक्रमण (Eye Flu) तेजी से फैल रहा है. हर 8वां व्यक्ति आई फ्लू के संक्रमण की गिरफ्त में आ रहा है. विशेषज्ञों के अनुसार बारिश के बाद उमस की वजह से इस बीमारी का असर बढ़ रहा है. संक्रमित व्यक्ति से यदि स्वस्थ व्यक्ति नजरें मिला ले तो पलभर में स्वस्थ व्यक्ति भी आई फ्लू के रोग से पीड़ित हो जाएगा.
लाल हो रही आंखें

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
बता दें कि मध्य प्रदेश में हर 8 वें व्यक्ति की आंखें आई फ्लू की वजह से लाल हो रही है. इधर स्वास्थ्य विभाग ने भी एडवाइजरी जारी की है कि आई फ्लू संक्रमण होने पर बगैर की सलाह के कोई ड्रॉप न डालें. कोशिश करें संक्रमित व्यक्ति से बात करते समय उसकी आंखों से आंखें ना मिलाई जाए. इस रोग से बचने का यही एक अच्छा उपाय है.

बच्चों में ज्यादा संभावना
आई फ्लू संक्रमण का असर सबसे ज्यादा बच्चों में देखा जा रहा है. इसकी प्रमुख वजह यह है कि स्कूलों में पीड़ित बच्चों को देखने की वजह से स्वस्थ बच्चे भी इस रोग से पीड़ित हो रही है. यही कारण है कि आई फ्लू की चपेट में ज्यादातर बच्चे आ रहे हैं. डॉक्टरों द्वारा अपील की जा रही है कि आई फ्लू से पीड़ित बच्चे स्कूल न जाएं.

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
1. अपनी आंखों को छूने से पहले हाथ आवश्यक रूप से धोएं.
2. संक्रमित व्यक्ति अपना टॉयल, तकिया, आई ड्रॉप आदि उपयोग की गई वस्तुएं घर के अन्य सदस्यों से अलग रखें.
3. स्विमिंग पूल तालाबों के प्रयोग से बचें.
4. कांटेक्ट लेंस पहनना बंद करें और अपने नेत्र चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही उपयोग करें.
5. आंखों के सौंदर्य प्रसाधनों का प्रयोग न करें.
6. साफ हाथों से अपनी आंखों के आसपास किसी भी तरह के स्त्राव को दिन में कई बार साफ गीले कपड़े से धोयें, उपयोग किये गये कपड़े को गर्म पानी से धोएं.
7. यदि आंखों लाल हो रही है तो डॉक्टर की सलाह बगैर किसी भी ड्रॉप का उपयोग न करें.

ये भी पढ़ें: Madhya Pradesh: शहडोल में खटिया एंबुलेंस से प्रसूता को अस्पताल ले जा रहे थे परिजन, रास्ते में हो गई डिलीवरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget