एक्सप्लोरर

Sehore News: सख्त आदेश के बाद भी धड़ल्ले से चल रहा है अवैध खनन का करोबार, देवास के माफिया कर रहे रेत चोरी

छिपानेर घाट पर मशीनों से रेत निकलकर कश्तियों में भरकर घाट पर लाई जाती है और यहां से ट्रैक्टर ट्राली में भरकर देवास की सीमाओं पर ले जाई जा रही है.

सीहोर: मध्य प्रदेश सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी अवैध खनन का काला करोबार रूकने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला सामने आया है सीहोर देवास की सीमा पर लगा छिपानेर घाट से. जहां एक तरफ तो करोड़ों रुपये खर्च कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रज्वल्ल बुधनी में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे है. वहीं दूसरी तरफ छीपानेर घाट से देवास के रेत माफिया खुलेआम जेसीबी से अवैध खनन कर रहे है.

खुलेआम चल रहा है अवैध खनन का करोबार

छीपानेर घाट पर दिन रात चल रहे इस अवैध खनन की जानकारी पुलिस और प्रशासन दोनों को है. बावजूद इसके इसपर अभी तक कोई अंकुश नहीं लगाया गया है. देवास का माफिया खुलेआम रेत का खनन नर्मदा नदी में ट्रैक्टर ट्राली से कर रहा है. वहीं हरदा जिले में मशीनों से रेत निकलकर कश्तियों में भरकर छिपानेर घाट पर लाई जाती है और यहां से ट्रैक्टर ट्राली में भरकर ककेड़ी नदी पर बनाए हुए अस्थाई पुल के जरिए देवास की सीमाओं पर ले जाई जा रही है.

ग्रामीण कई बार कर चुके हैं सीएम को शिकायत

 नर्मदा नदी में चल अवैध खनन को लेकर ग्रामीण कई बार मुख्यमंत्री से लेकर अधिकारी तक शिकायत कर चुके हैं, लेकिन किसी ने अभी तक इसपर ध्यान नहीं दिया है. गौरतलब है कि दो हफ्ते पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान नसरुल्लागंज आए थे. जहां उन्होंने मंच से जिला प्रशासन को सख्त लहजे में कहा था कि अवैध खनन पर कार्रवाई करें नहीं तो मैं आप पर कार्रवाई करुंगा. लेकिन भाजपा के जिला अध्यक्ष रवि मालवीय ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रधुनाथ भाटी के गांवों से लगे छिपानेर में अभी भी खुलेआम माफिया खनन कर रहा है.

जल्ग होगी कार्रवाई – राजेंद्र परमार

एबीपी न्यूज संवाददाता नितिन ठाकुर ने ग्राउंड जीरो छिपानेर पहुंचकर कश्ती के माध्यम से देखा कि यहां खुलेआम अवैध खनन चल रहा है. जिला प्रशासन सहित जनप्रतिनिधि इसपर चुप्पी साधे हुए है. जिलाधिकारी राजेंद्र परमार ने बताया कि लगातार हमारी टीम अवैध खनन परिवहन को लेकर कार्रवाई कर रही है. छिपानेर में अवैध खनन कि शिकायत मिली है जल्द ही कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें-

Crime News: गोरखपुर में युवक की बेरहमी से हत्या ने पकड़ा सियासी तूल, पीड़ित परिवार ने घर पर लगाए पलायन के पोस्टर

भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में नंबर-1 बना बिहार, दिल्ली के प्रगति मैदान में लोक कला संस्कृति को मिला गोल्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget