एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh: रीवा में आज 'जन आभार यात्रा' में शामिल होंगे CM मोहन यादव, कांग्रेस विधायक ने पत्र लिखकर की ये अपील

Rewa News: मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव रीवा में जन आभार यात्रा के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक करेंगे. बैठक में सीएम एसपी-कलेक्टर के साथ कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव (Mohan Yadav) आज रीवा (Rewa) जिले के दौरे पर रहेंगे. सीएम मोहन यादव इस दौरान जन आभार यात्रा में शामिल होने के साथ ही कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में भी शामिल होंगे. समीक्षा बैठक को लेकर रीवा संभाग के इकलौते विधायक अभय मिश्रा ने सीएम को पत्र लिखकर अपील की है कि बैठक के दौरान उन्हें बोलने का अवसर दिया जाए. 

बता दें सीएम मोहन यादव विशेष विमान से दोपहर 12 बजे रीवा पहुंचेंगे. सैनिक स्कूल हवाई पट्टी से सीएम सीधे विवेकानंद पार्क में पहुंचकर स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यापर्ण करेंगे. इसके बाद जन आभार यात्रा में शामिल होंगे. सीएम की यह आभार यात्रा विवेकानंद पार्क से शुरू होकर शिल्पी प्लाजा और साईं मंदिर होते हुए व्यंकट भवन पहुंचेगी. रीवा में सीएम यादव के स्वागत के लिए 32 जगहों पर मंच बनाया गया है, इन मंचों से सीएम मोहन यादव का स्वागत किया जाएगा.
 
कलेक्ट्रेट सभागार में होगी समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री मोहन यादव रीवा में लगभग साढ़े चार घंटे रहेंगे. आभार यात्रा के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया है. बैठक के दौरान सीएम एसपी-कलेक्टर के साथ कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे. समीक्षा बैठक के बाद सीएम यादव भोपाल के लिए रवाना होंगे.
 
कांग्रेस विधायक ने लिखा पत्र
वहीं सेमरिया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने सीएम डॉक्टर मोहन यादव को पत्र लिखकर कहा कि 'आपके मुख्यमंत्री निर्वाचित होने से अत्यंत हर्षित और आशान्वित हूं. आपके प्रथम रीवा आगमन पर हृदय की गहराइयों से स्वागत करता हूं. आप प्रदेश की संपूर्ण जनता के मुखिया हैं. पक्ष और विपक्ष की दलगत सोच से ऊपर उठकर आप जनहित में आवश्यक कार्य करेंगे ऐसी उम्मीद है, क्योंकि आपकी नीयत प्रदेश के विकास के प्रति समर्पित है और आप ईमानदार छवि के नेता हैं.' 

'आप किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार और सत्य को सुनने-जानने का साहस रखेंगे. इसलिए आप अन्य दल से निर्वाचित विधायक को भी समीक्षा बैठक में बोलने और सुनने का अवसर देंगे. इससे वह तथ्य जो पक्ष के विधायक राजनीतिक संकोच में न रख सके वह विपक्ष का विधायक जनहित के मुद्दों को कह सके और अपने विधानसभा क्षेत्र की समस्या को प्रस्तुत कर जनहित में आपकी कृपा को प्राप्त कर सकें. रीवा जिले में आठ विधानसभा क्षेत्र में से सिर्फ में सेमरिया विधानसभा से कांग्रेस का इकलौता विधायक निर्वाचित हुआ हूं, इसलिए आपकी विशेष कृपा सेमरिया की जनता के साथ जरूर होगी ऐसी मेरी अपेक्षा है.'

ये भी पढ़ें: MP News: 'नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़े की जांच 15 दिन में करें', मध्य प्रदेश में सीबीआई को हाई कोर्ट का आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget