एक्सप्लोरर

MP News: मध्य प्रदेश में हेलीकॉप्टर से कर पाएंगे तीर्थ यात्रा, जानें किन-किन जगहों के लिए मिलेगी सुविधा

MP News: मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगु भाई पटेल (Mangubhai Patel) ने मोहन यादव सरकार की योजनाओं को लेकर जानकारी दी. उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम की तर्ज पर यहां भी सुविधा दी जाएगी.

Madhya Pradesh News: उत्तराखंड के केदारनाथ धाम की तरह मध्य प्रदेश के कई तीर्थ स्थलों के लिए सरकार जल्द ही हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने जा रही है. शुरुआत में जबलपुर से चित्रकूट, इंदौर से उज्जैन और ममलेश्वर ज्योर्तिलिंग और ग्वालियर से ओरछा-पीतांबरा पीठ के लिए हेलिकॉप्टर सेवाएं शुरू की जाएगी. इसके साथ ही मुख्यमंत्री एयर एम्बुलेंस सेवा प्रारंभ कर प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों से गंभीर रूप से बीमार मरीजों को एयरलिफ्ट कर बड़े अस्पतालों में इलाज के लिए लाया जायेगा.

राज्य विधानसभा में राज्यपाल मंगु भाई पटेल (Mangubhai Patel) ने अपने अभिभाषण के दौरान मोहन यादव (Mohan Yadav) सरकार की इन योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम की तर्ज पर जबलपुर से चित्रकूट के लिए हेलीकॉप्टर सर्विस शुरू होगी, जो एक ही दिन में तीर्थ स्थल के दर्शन करवा कर यात्री को वापस उसके मूल गंतव्य तक पहुंचा देंगे.

किन जगहों पर हेलीकॉप्टर सेवा?

जबलपुर से चित्रकूट के अलावा इंदौर से उज्जैन और ममलेश्वर ज्योर्तिलिंग और ग्वालियर से रामराजा सरकार मंदिर ओरछा एवं पीतांबरा पीठ दतिया के लिए भी हेलिकॉप्टर सेवाएं शुरु की जाएगी. राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से उज्जैन में अत्याधुनिक एयरपोर्ट बनाने का लक्ष्य है, जिससे बाबा महाकाल की नगरी में आने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी. रीवा हवाई पट्टी को हवाई अड्डे के रुप में विकसित किया जा रहा है. इसी तरह मुख्यमंत्री एयर एम्बुलेंस सेवा प्रारंभ कर प्रदेश के सुदूर क्षेत्रों से गंभीर रुप से बीमार मरीजों को एयरलिफ्ट कर बड़े अस्पतालों में शिफ्ट किया जायेगा.

एमपी में बनेंगे कई नए आयुर्वेदिक कॉलेज

राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने अभिभाषण में कहा कि सरकार की ओर से इंजीनियरिंग कॉलेज जबलपुर में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और इंटरनेट ऑफ थिंग्स कोर्स शुरू किये जाने का लक्ष्य है. भारतीय चिकित्सा पद्धति को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से शहडोल, मंडला, बालाघाट, खजुराहो एवं सागर में नये आयुर्वेदिक कॉलेज स्थापित करने का निर्णय लिया गया है. इसी तरह हर जिला अस्पताल और सिविल अस्पतालों को एक-एक शव वाहन उपलब्ध कराये जाने का भी निर्णय लिया गया है.

प्राइवेट ऑपरेटरों से हेलीकॉप्टर सर्विस के लिए अनुबंध

सरकार के सूत्रों ने बताया कि प्राइवेट ऑपरेटरों से हेलीकॉप्टर सर्विस के लिए राज्य सरकार अनुबंध करेगी. इसके बाद वाजिब किराए के साथ हेलीकॉप्टर से तीर्थ दर्शन की सर्विस शुरू की जाएगी. सरकार की योजना है कि अगले वित्तीय वर्ष में यह सर्विस शुरू कर दी जाए, ताकि तीर्थ यात्रियों को इसका लाभ मिलने लगे. इसी तरह एयर एंबुलेंस के लिए भी प्राइवेट ऑपरेटरों से सरकार अनुबंध करके यह सुविधा अपने नागरिकों को उपलब्ध कराएगी.

ये भी पढ़ें:

Watch: एमपी में कांग्रेस का एक और झटका, पार्टी छोड़ने वाले महापौर के खिलाफ प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sagar: खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget