एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh: 67 साल का हुआ मध्य प्रदेश, लेकिन इसबार नहीं मना पाएगा स्थापना दिवस का जश्न

Madhya Pradesh Foundation Day: 1 नवंबर 1956 को मध्य प्रदेश की स्थापना हुई थी, तभी से हर साल इसी दिन राज्य भर में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो सकेगा.

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश आज यानी 1 नवंबर के दिन 67 साल का हो गया है और 68वें साल में प्रवेश कर गया है. आज मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस है. आज ही के दिन 1 नवंबर 1956 को मध्य प्रदेश की स्थापना हुई थी. 1 नवंबर 1956 को राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान पर तत्कालीन राज्यपाल पट्टाभि सीतारमैया ने पहली परेड की सलामी ली थी. प्रदेश का पहला मुख्यमंत्री पं. रविशंकर शुक्ल को बनाया गया था.

इन 67 साल के सफर में मध्य प्रदेश ने उम्र से कहीं ज्यादा विकास की दूरियां तय की हैं. इस बार मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस और भी खास है, क्योंकि राज्य 16वीं विधानसभा के लिए जनप्रतिनिधियों को चुनने जा रहा है. हर साल 1 नवंबर को मध्य प्रदेश में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे, लेकिन विधानसभा की आचार संहिता लागू होने के चलते इस बार यह कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे.

अब तक बने ये मुख्यमंत्री

मध्य प्रदेश की स्थापना के बाद पहले मुख्यमंत्री पं. रवि शुक्ल बने थे. जिसके बाद भगवंतराव मंडलोई, कैलाश नाथ काटजू, भगवंतराव मंडलोई, द्वारका प्रसाद मिश्रा, गोविंद नारायण सिंह, राजा नरेशचंद्र सिंह, श्यामचरण शुक्ला, प्रकाश चंद्र सेठी, श्यामा चरण शुक्ला, कैलाश चंद्र जोशी, वीरेंद्र कुमार सकलेचा, सुंदरलाल पटवा, अर्जुन सिंह, मोतीलाल वोरा, दिग्विजय सिंह, उमा भारती, बाबूलाल गौर, शिवराज सिंह चौहान और कमलनाथ सूबे के मुख्यमंत्री पद पर रहे. अब तक मुख्यमंत्री पद पर सबसे लंबा कार्यकाल शिवराज सिंह चौहान का रहा. वो इसबार भी चुनावी मैदान में हैं.

अब तक रहे राज्यपाल

मध्य प्रदेश की स्थापना के बाद पहले राज्यपाल डॉ. पट्टाभि सीतारमैया बने थे, इनके बाद हरिविनायक पाटस्कर, क्यासम्बिल चेंगलराव रेड्डी, पीवी दीक्षित, सत्यनारायण सिंह, निरंजन नाथ वांचू, चेप्पुदिरा मुथाना पुनाचा, भगवत दयाल शर्मा, गुरुप्रसन्न सिंह, प्रो. केएम चांडी, सरला ग्रेवाल, महमूद अली खां, मोहम्मद शफी कुरैशी, डॉ. भाई महावीर, रामप्रकाश गुप्त, ले.ज. कृष्ण मोहन सेठ, डॉ. बलराम जाखड़, रामेश्वर यादव, ओपी कोहली, ओपी कोहली, आनंदीबेन पटेल, लालजी टंडन, आनंदीबेन पटेल और मंगुभाई पटेल इस पद पर रहे. मंगुभाई पटेल मौजूदा राज्यपाल हैं.

MP Elections 2023: न रद्द हुआ न हरी झंडी मिली, इन उम्मीदवारों का नामांकन होल्ड, कोई पूर्व CM का बेटा तो कोई भतीजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Datia Bypoll 2026: टिकट विवाद के बीच दतिया पहुंचे डिप्टी CM देवड़ा, मां पीतांबरा से मांगा आशीर्वाद  
मध्य प्रदेश: टिकट विवाद के बीच दतिया पहुंचे डिप्टी CM देवड़ा, मां पीतांबरा से मांगा आशीर्वाद  
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का चुनावी शंखनाद, बताया क्या है उनकी प्राथमिकता
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का चुनावी शंखनाद, बताया क्या है उनकी प्राथमिकता
'BJP में जन्म हुआ, BJP में ही मरूंगा', अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के बाद नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान
'BJP में जन्म हुआ, BJP में ही मरूंगा', नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड की जमानत पर कोर्ट का फैसला आया, राहत या झटका?
खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड की जमानत पर कोर्ट का फैसला आया, राहत या झटका?
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
Embed widget