एक्सप्लोरर

MP News: उज्जैन में फाड़े गए कुमार विश्वास के पोस्टर, संघ के विरोध के बाद रामकथा में बढ़ाई सुरक्षा

MP News: पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि कुमार विश्वास की राम कथा में पुलिस बल तैनात किया गया है. रामकथा को लेकर यातायात पुलिस, जिला पुलिस बल और सुरक्षा एजेंसिया तैनात हैं.

Kumar Vishwas Poster Torn: उज्जैन में राम कथा के दौरान कुमार विश्वास द्वारा संघ को लेकर की गई टिप्पणी के बाद बीजेपी और आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने उनके पोस्टर फाड़ना शुरू कर दिए हैं. इसके अलावा, विरोध को देखते हुए रामकथा में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है. 

दरअसल, मध्य प्रदेश के संस्कृति विभाग द्वारा उज्जैन में तीन दिवसीय रामकथा का आयोजन किया गया था. 21 फरवरी से 23 फरवरी के बीच चलने वाली रामकथा कुमार विश्वास संपन्न करने वाले हैं. लेकिन, राम कथा के दौरान पहले ही दिन कुमार विश्वास ने संघ को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी. उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक अनपढ़ होते हैं, जबकि वामपंथी कुपढ़ अर्थात अधिक पढ़े-लिखे मगर सही दिशा में शिक्षा ग्रहण नहीं करने वाले होते हैं. इस विवादित बयान को लेकर बीजेपी और आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने कुमार विश्वास का पुरजोर विरोध शुरू कर दिया है. 

'कुमार विश्वास को उज्जैन में नहीं आने देंगे'
उज्जैन में कुमार विश्वास के राम कथा को लेकर लगाए गए पोस्टर फाड़ाना शुरू कर दिए गए हैं. इसके अलावा, विरोध को देखते हुए राम कथा में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. बीजेपी नेता जयप्रकाश जूनवाल के मुताबिक कुमार विश्वास ने जो टिप्पणी की है, वह निंदनीय है. यदि उन्होंने संघ से माफी नहीं मांगी तो उज्जैन में उनका कोई भी कार्यक्रम होने नहीं दिया जाएगा. इसके अलावा उज्जैन की सीमा में भी कुमार विश्वास को घुसने नहीं देंगे. 

कुमार विश्वास की राम कथा आज 
पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि कुमार विश्वास की राम कथा को पुलिस बल तैनात किया गया है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत बाकलवार के अनुसार रामकथा को लेकर यातायात पुलिस जिला पुलिस बल और सुरक्षा एजेंसिया तैनात की गई है. विरोध को देखते हुए पुलिस द्वारा पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. गौरतलब है कि रामकथा में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना के चलते पहले ही अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया था. 

कुमार विश्वास की मुश्किलें नहीं हुई कम
संघ के स्वयंसेवक जसविंदर सिंह के मुताबिक, कुमार विश्वास को अपने विवादित बयान पर माफी मांगना होगी. जब तक वे माफी नहीं मांगेंगे, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. संघ के साथ-साथ बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता भी कुमार विश्वास के खिलाफ मुखर हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें: MP News: रामकथा के दौरान कुमार विश्वास ने RSS को बताया 'अनपढ़', अब BJP नेताओं ने दी चेतावनी

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रतलाम: लव मैरिज के बाद पारिवारिक विवाद, युवक पर फायरिंग से हड़कंप
रतलाम: लव मैरिज के बाद पारिवारिक विवाद, युवक पर फायरिंग से हड़कंप
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Dussehra 2026: मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
Embed widget