एक्सप्लोरर

Kubeshwar Dham Sehore: कुबेश्वर धाम पर सभी मोबाइल नेटवर्क ध्वस्त, अपनों से बिछड़कर परेशान हो रहे लोग

MP News: सीहोर जिला मुख्यालय के नजदीक चितावलिया हेमा के कुबेश्वर धाम पर आज से सात दिवसीय रुद्राक्ष महोत्सव की शुरुआत हो चुकी है. कार्यक्रम के पहले ही सीहोर में करीब आठ से अधिक श्रद्धालु आ पहुंचे.

Rudraksh Mahotsav Sehore 2023: राजधानी भोपाल के नजदीकी जिले में आज से सात दिवसीय शिवपुराण कथा और रुद्राक्ष वितरण का आयोजन शुरू हो गया है. कथा स्थल कुबेश्वर धाम पर लाखों की तादाद में श्रद्धालु पहुंच गए हैं. कुबेश्वर धाम पर सभी कंपनियों के नेटवर्क ध्वस्त हो गए हैं. नेटवर्क ध्वस्त होने की वजह से श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यहां आए लाखों श्रद्धालु अपने परिजनों से बिछड़ भी रहे हैं. बच्चे और महिलाएं यहां वहां रोती हुई नजर आ रही है. कुबेश्वर धाम पर केवल पुलिस के वायरलेस सिस्टम ही चालू है.

कुबेश्वर धाम पर आए श्रद्धालुओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना मोबाइल नेटवर्क ध्वस्त होने की वजह से आ रही है. श्रद्धालु यहां अपने परिजनों से बिछड़ रहे हैं. बच्चे व महिलाएं अपने परिजनों से बिछड़ने के बाद परेशान हो रहे हैं तो वहीं लोग पुलिस के पूछताछ केंद्र पर पहुंच रहे हैं. पुलिस भी लोगों की मदद के लिए माइक सिस्टम से आवाज लगाकर बिछड़े लोगों को मिलाने का प्रयास कर रही है. 

16 से 22 फरवरी तक चलेगा आयोजन
सीहोर जिला मुख्यालय के नजदीक चितावलिया हेमा के कुबेश्वर धाम पर आज से सात दिवसीय रुद्राक्ष महोत्सव की शुरुआत हो चुकी है. कार्यक्रम के पहले ही सीहोर में करीब आठ से अधिक श्रद्धालु आ पहुंचे. श्रद्धालुओं की अधिकता के चलते इंदौर-भोपाल हाईवे पूरी तरह से जाम हो गया है. बताया जा रहा है हाईवे पर 20 किलोमीटर से अधिक लंबा जाम लगा है. कथा के पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अनेक मंत्री पंडित मिश्रा का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं. जबकि 18 फरवरी को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी यहां पहुंच सकते हैं.

कई संगठन लगे व्यवस्थाओं में
बता दें कि कुबेश्वर धाम पर व्यवस्थाएं संभालने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ लगा हुआ है. इसके अलावा कुबेश्वर धाम पर अनेक समिति, बजरंग दल, हिन्दू उत्सव समिति के कार्यकर्ता भी व्यवस्था बनाने में लगे हैं. भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए धाम में पंडित प्रदीप मिश्रा ने बुधवार को रूद्राक्ष वितरण शुरू कर दिया था.

नेपाल से आए रुद्राक्ष
विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि गुरुवार सुबह कुबेरेश्वर धाम पर सुबह सात बजे मंदिर परिसर में नेपाल से मंगवाए गए रूद्राक्ष से भगवान शिव का छह फीट ऊंचा शिवलिंग बनाया जाएगा, जिसका पंडित मिश्रा साथी पंडितों के साथ सुबह सात बजे से नौ बजे तक दूधए जल और फलों के रसों से अभिषेक करेंगे, इसके बाद दोपहर एक बजे से चार बजे तक श्री महाशिवरात्रि शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ किया जाएगा. बता दें कि शिवमहापुराण कथा 16 फरवरी से 22 फरवरी तक जारी रहेगी. कथा में आज सीएम शिवराज सिंह चौहान पहुंच रहे हैं.

ये भी पढ़ें

Kubeshwar Dham Sehore: कुबेश्वर धाम पर हालात बेकाबू, 2000 से अधिक लोग पहुंचे अस्पताल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Dussehra 2026: मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget