एक्सप्लोरर

Kubereshwar Dham: श्रद्धालुओं को पंडित प्रदीप मिश्रा ने दी पुलिस की धमकी, बोले-'कार्यक्रम को फेल करने की कोशिश कर रहे लोग'

कुबेश्वर धाम पर जारी शिवमहापुराण कथा में फैली अव्यवस्थाओं पर बोलने वाले श्रद्धालुओं को पं. प्रदीप मिश्रा ने पुलिस की धमकी दे दी है. प्रदीप मिश्रा के मुताबिक लोग आयोजन को फेल कराने की कोशिश कर रहे हैं.

Kubereshwar Dham: राजधानी भोपाल के नजदीकी जिले में कुबेश्वर धाम पर चल रही शिव महापुराण कथा में फैली अव्यवस्थाओं पर अब कुबेश्वर धाम आए श्रद्धालु किसी के सामने बोल भी नहीं सकेंगे. पंडित प्रदीप मिश्रा ने अव्यवस्था बताने वाले श्रद्धालुओं को व्यास पीठ से पुलिस की धमकी दे दी है. शनिवार को जारी कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि लोग आयोजन को फेल कराना चाह रहे हैं. उन्होंने कहा कि मैं धन्यवाद देता हूं पुलिस प्रशासन को जिन्होंने कल ही पांच लेडीस और पांच जेन्टस को पकड़ा है, जो यहां की बुराई कर लोगों को भड़का रहे थे.

आयोजित शिवमहापुराण कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा ने व्यास पीठ से कहा कि शंका और विश्वास में बहुत अंतर है. किसी ने कुछ बोला और तुम्हें तुरंत शंका उत्पन्न हो जाती है. अभी सोशल मीडिया पर कितना-कितना चल रहा है. जितने लोग सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं कि इतने सारे लोग मर गए कि इतने सारे जी गए, भगदड़ हो गई. जब पूरे जमाने भर की मीडिया यहां पर है तो भगदड़ का एक सीन भी बता दो.

पंडित प्रदीप मिश्रा ने पुलिसकर्मियों को दिया धन्यवाद

पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि पूरे ग्राउंड के अंदर 162 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, पूरा रुद्राक्ष वितरण बहुत अच्छे से हो रहा है. कैमरे में देख सकते हैं. बस तो रुद्राक्ष वितरण को बंद कराना था. पंडित प्रदीप मिश्रा ने व्यास पीठ से ही कहा कि मैं धन्यवाद दूंगा पुलिसकर्मियों को कि आज भी पांच लड़कों और पांच लेडीसों को पकड़ा जो इधर बैठकर भड़का रही थीं. उनके साथ एक कैमरे वाला भी चल रहा था कि चिल्लाओ जम-जमकर कि मिश्रा जी मुर्दाबाद. पुलिस पांच लेडीस और पांच जेन्टस को पकड़कर लाए और बताया ये लोगों को भड़का रहे हैं. कितना विरोध हो रहा है कितनी चाल चल रहे हैं. 

22 फरवरी तक चलेगा आयोजन

बता दें कि सीहोर जिला मुख्यालय के नजदीक कुबेश्वर धाम पर 16 फरवरी से 22 फरवरी तक जारी रुद्राक्ष महोत्सव और शिवमहापुराण कथा के लिए पंडित प्रदीप मिश्रा ने देश भर में अपनी कथा के दौरान श्रद्धालुओं को सीहोर आने का आमंत्रण दिया था. पंडित जी के आमंत्रण के बाद लगभग 20 लाख से अधिक श्रद्धालु सीहोर के कुबेश्वर धाम पर पहले ही दिन आ पहुंचे हैं. बढ़ी तादाद में आए श्रद्धालुओं की वजह से यहां श्रद्धालुओं को खासी परेशानियों से जूझना पड़ा. यहां वे खाने को तरसे तो वहीं उन्हें पीने का पानी भी नसीब नहीं हो सका. 

एक लीटर पानी के 50 रुपए

कुबेश्वर धाम के बाहर आस्था के नाम पर व्यापार चल निकला है. कुबेश्वर धाम समिति के दुकानदारों से किराए के नाम पर मोटी रकम वसूलने का खामियाजा यह है कि अब यह दुकानदार दूर दराज से आए श्रद्धालुओं को महंगे दामों पर सामान बेच रहे हैं. दुकानदार बाहर से आए श्रद्धालुओं से एक-एक लीटर पानी की बोतल के लिए 20 से 50 रुपए चुकाने को मजबूर हो रहे हैं. कुबेश्वर धाम पर पीने के पानी के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने की वजह से लोग महंगे दाम में पानी खरीद रहे हैं.

ये भी पढ़ें: MP Politics: क्षेत्रों में ठीक नहीं हैं शिवराज सिंह चौहान के मंत्रियों की जमीनी हालत, फीडबैक के बाद पार्टी ने दिए ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, चश्मदीद ने बताया खौफनाक मंजर
ग्वालियर में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, चश्मदीद ने बताया खौफनाक मंजर

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget