एक्सप्लोरर

Kubereshwar Dham: साईं बाबा विवाद में पंडित प्रदीप मिश्रा की भी एंट्री, बोले- 'सनातन धर्म में...' 

Pandit Pradeep Mishra News: शिरडी साईं बाबा को लेकर चल रहे विवाद पर भी अपनी राय रखी और कहा, 'हमारे सनातन धर्म में देवी-देवताओं की कोई कमी नहीं है. हम उन्हीं को पूज लें, वही आनंद का विषय है.'

Pandit Pradeep Mishra on Sai Baba: मध्य प्रदेश के सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम के प्रमुख और कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा कि शिव महापुराण कथा इन दिनों अवंतिका नगरी उज्जैन में चल रही है. इस कथा में लाखों श्रद्धालु शिरकत कर रहे हैं. इस दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा कहा, 'मैं ना कोई पर्चा लिखता हूं, ना कोई भविष्यवाणी करता हूं. हमें भगवान पर भरोसा है, जिससे हमारा जीवन सार्थक होगा.' 

इसी बीच उन्होंने शिरडी साईं बाबा को लेकर चल रहे विवाद पर भी अपनी राय रखी और कहा, 'हमारे सनातन धर्म में देवी-देवताओं की कोई कमी नहीं है. हम उन्हीं को पूज लें, वही आनंद का विषय है.' यानी कि सीधे तौर पर पंडित प्रदीप मिश्रा ने साईं बाबा को सनातन से पृथक रखने की कोशिश की है. 

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कही ये बात
जब उनसे सवाल पूछा कि गया कि क्या उन्होंने भविष्यवाणी वाली बात बागेश्वर धाम के लिए कही? तो पंडित प्रदीप मिश्रा ने जवाब दिया कि उन्हें धीरेंद्र शास्त्री से ऐसा कोई विषय नहीं है. बस इतना जानते हैं कि शंकर भगवान का भजन करें. वह स्वयं कालाधिपाति हैं, दुनिया का भाग्य लिखने वाले हैं.

प्रतिदिन 4-5 लाख भक्तों के आने की संभावना
मध्य प्रदेश में इन दिनों शिव महापुराण की कथा में पंडित प्रदीप मिश्रा का जलवा बरकरार है. उज्जैन में आयोजित की जा रही विक्रमादित्य महाकाल राजा शिव महापुराण कथा में लाखों की संख्या में भक्तगण पहुंच रहे हैं. उज्जैन के मुरलीपुरा में 4 अप्रैल से 10 अप्रैल तक कथा का आयोजन होना है और आयोजकों का ऐसा अनुमान है कि लगभग 4-5 लाख भक्त हर रोज कथा सुनने के लिए आएंगे. इसीलिए कथा स्थल पर विशाल डोम लगाए गए हैं. 

देखने वाली बात यह है कि पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने के लिए राजस्थान, बिहार, यूपी, महाराष्ट्र, दक्षिण भारत, गुजरात, दिल्ली, पंजाब सहित कई राज्यों से श्रद्धालु उज्जैन पहुंच रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Bageshwar Dham: साईं बाबा पर विवादित टिप्पणी के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, कहा- 'अगर हम पीछे छतरी लगाकर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: मतगणना से पहले कांग्रेस में जंग, आमने-सामने आए नेता
दतिया: मतगणना से पहले कांग्रेस में जंग, आमने-सामने आए नेता
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट
इंदौर: महिला की पिटाई में खुलासा, पति नहीं, पूर्व मालिक आरोपी
इंदौर: महिला की पिटाई में खुलासा, पति नहीं, पूर्व मालिक आरोपी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
Embed widget